फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   aaloo kee phasal ko chaupat kar rahee pattee mein lagee soodee

आलू की फसल को चौपट कर रही पत्ती में लगी सूड़ी

Tue, 24 Nov 2020 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
aaloo kee phasal ko chaupat kar rahee pattee mein lagee soodee
आलू की फसल में लगी सूड़ी। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। मक्का के बाद अब आलू की फसल पर सूड़ी का हमला हुआ है। सूड़ी के पत्ती खाने से आलू की फसल की वृद्धि लगातार कम हो रही है। इससे किसान परेशान हैं। फसल को बचाने के लिए किसान कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कर रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रीष्मकालीन व बरसाती मक्का के बाद अब सूड़ी ने आलू की फसल को तबाह करना शुरू कर दिया है। हल्के भूरे रंग की सूड़ी आलू की पत्ती चट कर रही है। सूड़ी रात व दिन दोनों समय पत्ती खाती है। मक्का की सूड़ी रात के समय हमला करती थी। यह सूड़ी आलू की नरम पत्तियों को भोजन बना रही है। इससे फसल की वृद्धि लगातार घट रही है। इससे किसान परेशान हैं। वह जिला कृषि अधिकारी से लेकर कृषि वैज्ञानिकों से सलाह लेकर कीटनाशक दवा का छिड़काव कर फसल बचाने में जुटे हैं।
विज्ञापन

कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि इस सूड़ी का उपचार न किया गया तो पूरी फसल को चौपट कर सकती है। पत्ती नष्ट हो जाने से आलू की फसल को नुकसान होगा। पैदावार पर खासा असर पड़ेगा। जिले में 50 हजार हेक्टेयर में आलू की खेती की गई है। कुछ इलाकों को छोड़ कर सूड़ी का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed