{"_id":"64dd0d048840d062fc077b24","slug":"a-young-man-riding-a-bicycle-fell-into-a-water-filled-pit-died-kannauj-news-c-214-1-knj1003-1782-2023-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: साइकिल सवार युवक पानी भरे गड्ढे में गिरा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: साइकिल सवार युवक पानी भरे गड्ढे में गिरा, मौत
Wed, 16 Aug 2023 11:23 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Wed, 16 Aug 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
तालग्राम। राशन लेकर घर जा रहे साइकिल सवार युवक पानी भरे गड्ढे में जा गिरा। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। युवक मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
थाना क्षेत्र के जलखरिया गांव निवासी रिषीकुमार (24) खेती का काम करता था। मंगलवार को नरमऊ गांव से राशन दुकान पर राशन लेने गया था। वहां से राशन लेकर घर साइकिल से जा रहा था। गांव के समीप पहुंचते ही साइकिल से पैर फिसलने के कारण पानी भरे गड्ढे में जा गिरा। दो घंटे बाद ग्रामीणों ने गड्ढे के किनारे साइकिल पड़ी देखी तो तलाश किया। तब उसे गड्ढे से निकाला जब तक मौत हो चुकी थी। बड़े भाई संजीव की सूचना पर उप निरीक्षक दीपक कुमार ने पंचनामा की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम को भेजा है। मां कंठश्री का रो-रो कर हाल बेहाल है। बड़े भाई ने बताया रिषीकुमार की अभी शादी नहीं हुई थी।