फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   A woman who went to irrigate the field was murdered, her body was found half naked

Kannauj News: खेत में पानी लगाने गई महिला की हत्या, अर्द्धनग्न मिला शव

Sun, 04 May 2025 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 May 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
A woman who went to irrigate the field was murdered, her body was found half naked
सुशीला का फाइल फोटो। - फोटो : सुशीला का फाइल फोटो।
जसोदा (कन्नौज)। खेत में पानी लगाने गई महिला का अर्द्धनग्न हालत में शव रविवार को मिला। उसके शरीर व चेहरे पर कई जगह चोटों के निशान मिले और आधे कपड़े भी नहीं हैं। इससे दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका लगाई जा रही है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मामले की जांच में जुटी है। वहीं, हत्यारों का सुराग लगाने के लिए घटनास्थल पर डॉग स्क्वॉड भी पहुंचा। पुलिस ने शक के आधार पर गांव के गांव के अमरपाल को हिरासत में लिया है। उधर, ननद गांव के अमरपाल और ग्राम मडिया निवासी वीरपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि पहले दुष्कर्म किया और फिर हत्या कर दी।
विज्ञापन

गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम तहसीपुर ठठिया निवासी सुशीला देवी (40) शनिवार शाम को छह बजे मक्का के खेत में खाद डालने व पानी लगाने की बात कहकर गईं थीं। देर रात तक नहीं लौटीं तो परिजनों को चिंता हुई। सुबह खेत में शव पड़ा मिला। हाथ की चूड़ियां टूटीं थीं और खून भी पड़ा था। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि हत्या से पहले व हत्यारों से झगड़ा हुआ था।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही एसपी विनोद कुमार, सीओ सिटी कमलेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। प्रारंभिक जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। एसपी ने बताया कि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। पुलिस ने पूरे मक्का के खेत की छानबीन की, लेकिन सुशीला की साड़ी और मोबाइल फोन घटनास्थल से एक किलोमीटर दूर सूखे तालाब में मिली। तालाब में एक शर्ट भी मिली है, जिसमें खून के निशान है। दुष्कर्म की आशंका होने पर पैनल से पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पति की मौत के बाद भांजे से की थी कोर्ट मैरिज
सुशीला देवी के पति रामरतन की दो साल पहले सड़क हादसे में मौत हो गई थी। इसके बाद उसने ननद के बेटे हिमांशु के साथ कोर्ट मैरिज कर ली थी। हिमांशु मूल रूप से तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के पाहला गांव का रहने वाला हैऔर वर्तमान में गुजरात के सूरत में प्राइवेट में नौकरी कर रहा है। सुशीला गांव में तीन बच्चों और छोटी ननद नन्हीं के साथ रह रही थी। उसके पास पांच बीघा खेती थी।

तीन मासूम बच्चे हो अनाथ
सुशीला की हत्या के बाद उसके तीन बच्चे प्रिया (9), प्रियांशी (7) व अंश (5) अनाथ हो गए हैं। बच्चों ने बताया कि मम्मी शाम को खेत में पानी लगाने के लिए गईं थीं। शाम को बुआ नन्हीं से फोन पर बात भी हुई थी। सुबह तक मोबाइल पर घंटी जाती रही पर रिसीव नहीं हुआ। खेत में मां का शव देख बच्चे व्याकुल हो रहे थे, तो बुआ ने उनको सांत्वना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed