फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   a woman reached SP office by putting a six-month-old fetus in a bag In Kannauj

न्याय की गुहार: मृत बच्चे को गोद में लेकर पहुंची महिला, पेट में लात मारने से हुआ था गर्भपात; मिला मदद का भरोसा

Fri, 09 Jun 2023 09:17 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 09 Jun 2023 09:17 PM IST
सार

ठठिया पुलिस से न्याय न मिलने पर शुक्रवार को पीड़िता की भाभी रोली देवी भ्रूण को झोला में डालकर एसपी दफ्तर पहुंची। झोले में भ्रूण होने की जानकारी से हड़कंप मच गया। 

विज्ञापन
a woman reached SP office by putting a six-month-old fetus in a bag In Kannauj
मृत बच्चे को गोद में लेकर एसपी दफ्तर पहुंची महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मारपीट के दौरान छह माह की गर्भवती महिला के पेट में लात मारने का मामला सामने आया है। जिससे महिला का गर्भपात हो गया। पीड़िता को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। शुक्रवार को पीड़िता की भाभी झोले में छह माह के भ्रूण डालकर एसपी दफ्तर पहुंची। भ्रूण को बाहर निकालते ही हड़कंप मच गया। पीड़िता ने ठठिया पुलिस पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। एसपी ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई का भरोसा दिया है।

विज्ञापन

ठठिया थाना क्षेत्र के गुरौली गांव निवासी रोली देवी ने बताया कि उसकी देवरानी राधा पत्नी ओमकार छह माह की गर्भवती थी। गुरूवार को वह कंडे उठाने के लिए गई थी। तभी परिवार के ही छोटेलाल, उसकी पत्नी ममता देवी, पुत्र रघुवीर व सुरेश पुराने विवाद को लेकर मारने पीटने लगे। इसी दौरान चचिया ससुर छोटलाल ने देवरानी के पेट में लात मार दी। इससे उसका मौके पर ही गर्भपात हो गया। जिसके बाद ग्रामीणों ने बीच बचाव कर उसकी जान बचाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप लगाया है कि जब वह मामले की शिकायत करने ठठिया थाना पहुंची तो वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने शिकायत दर्ज करने की बजाए भगा दिया। कहा कि आरोपी पक्ष पहले भी कई बार मारपीट कर चुके हैं। लेकिन पुलिस से साठगांठ होने की वजह से कोई कार्रवाई नहीं होती है। 

विज्ञापन

ठठिया पुलिस से न्याय न मिलने पर शुक्रवार को पीड़िता की भाभी रोली देवी भ्रूण को झोला में डालकर एसपी दफ्तर पहुंची। झोले में भ्रूण होने की जानकारी से हड़कंप मच गया। इस मामले में एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि मामला जानकारी में आया है। आपसी झगड़े में महिला के गर्भपात की जानकारी सामने आई है। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई के लिए कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed