{"_id":"68409594becf5ab0ac0d9b7c","slug":"a-thief-entered-the-officers-residence-and-broke-the-glass-of-the-pos-car-kannauj-news-c-214-1-knj1006-131626-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: अधिकारियों के आवास में घुसा चोर, पीओ की गाड़ी का शीशा तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: अधिकारियों के आवास में घुसा चोर, पीओ की गाड़ी का शीशा तोड़ा
विज्ञापन
कन्नौज। डीएम आवास के सामने बने अधिकारियों के आवास में मंगलवार की रात करीब 10:30 बजे चोर घुस गया। चोर ने परियोजना अधिकारी डूडा गिरीश चंद्र की गाड़ी का शीशा तोड़ दिया। शीशा टूटने की आवाज सुनकर डूडा अधिकारी जाग गए। उन्होंने चोर को पकड़ लिया। शोर शराबा सुन आवासों से सभी अधिकारी निकल आए। अधिकारियों ने चोर को कोतवाली में ले जाकर सुपुर्द कर दिया। गिरीश चंद्र ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पकड़े गए चोर से पूछताछ की जा रही है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई होगी।
आवासों के बाहर नहीं सुरक्षा व्यवस्था
अधिकारियों ने बताया कि आवासों पर आने-जाने के लिए दो रास्ते बने हुए हैं। यहां चोरी की वारदात अक्सर होती है। पास में रेलवे ट्रैक है। अधिकारियों के आवासों के बाहर कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं है। इससे आए दिन कोई न कोई घटना होती रहती है। सुरक्षा व्यवस्था न होने के कारण चोर आए दिन वारदात को अंजाम देते हैं।