{"_id":"6817b0c4c706134e2a0bcb4c","slug":"a-student-who-fell-on-the-road-after-a-collision-with-a-bike-was-crushed-by-a-tractor-kannauj-news-c-214-1-sknp1019-129580-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: बाइक से भिड़ंत के बाद सड़क पर गिरे छात्र को ट्रैक्टर ने रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: बाइक से भिड़ंत के बाद सड़क पर गिरे छात्र को ट्रैक्टर ने रौंदा
विज्ञापन
आकाश श्रीवास्तव की फाइल फोटो।
- फोटो : आकाश श्रीवास्तव की फाइल फोटो।
तालग्राम। बाइक की भिड़ंत के बाद सड़क पर गिरे छात्र को भूसा लदे ट्रैक्टर ने रौंद दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद नशे की हालत में भाग रहे ट्रैक्टर चालक को लोगों को पकड़कर पीटा और पुलिस को सौंप दिया। छात्र मौसी को बस स्टाप पर छोड़ने के लिए आया था। घर जाते समय उसकी हादसे में मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
ग्राम रसूलाबाद निवासी आकाश श्रीवास्तव (20) आईटीआई का छात्र था। आईटीआई की पढ़ाई के साथ भवानीसराय गांव के पास बाल काटने की दुकान भी किए था। चंदपुरा निवासी मौसा अनिल और मौसी गीता के पुत्र नीरज का शनिवार को तिलक में शामिल हुआ। मौसेरे भाई नीरज की सोमवार को बरात जानी थी, जिसकी तैयारी में लगा था। कानपुर निवासी मौसी निधि श्रीवास्तव जो तिलक में शामिल होने आई थी। उन्हें आवश्यक काम से कानपुर जाना था और बरात में शामिल होने वापस भी आना था। इसलिए वह मौसी को तालग्राम बस स्टाप पर छोड़ कर बाइक से घर जा रहा था। तभी कस्बे के एक निजी नर्सिंग होम के सामने साढ़े तीन बजे एक बाइक की भिड़ंत के बाद सड़क पर गिर गया। इस दौरान भूसा लाद कर आ रहे ट्रैक्टर-ट्राली ने कुचल दिया, जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में पुलिस सीएचसी लेकर पहुंची, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
बड़े भाई कन्हैया ने बताया कि आकाश दूसरे नंबर का था और अभी शादी नही हुई थी। सबसे छोटा भाई विकास है। पिता मजदूरी करते हैं मां मोनी देवी का रो-रो कर हाल बेहाल है। थानाध्यक्ष शशिकांत कनौजिया का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ट्रैक्टर को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन
हादसे के बाद भाग रहे ट्रैक्टर चालक को लोगों ने धुना
आसपास मौजूद लोगों ने बताया कि ट्रैक्टर चालक नशे की हालत में था। हादसे के बाद उसने भागने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने दौड़कर पकड़ लिया। नशे की हालत में गालीगलौज करने पर आक्रोशित लोगों ने पिटाई भी कर दी। इसके बाद पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर समेत चालक को हिरासत में लिया है।