{"_id":"5d584b4f8ebc3e897826c7c3","slug":"a-dead-man-s-body-was-found-in-the-bushes-kannauj-news-knp5080053117","type":"story","status":"publish","title_hn":"झाड़ियों में मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झाड़ियों में मिला युवक का शव
विज्ञापन
तालग्राम(कन्नौज)। इंदरगढ़-छिबरामऊ मार्ग पर ताहपुर ईशन नदी पुल के नीचे झाड़ियों में बाइक समेत युवक का शव पड़ा मिला। सुबह शौच को गए लोगों ने शव देखा। इससे सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की है। भाई ने मार्ग दुर्घटना में मौत की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थाना ठठिया के फतेहपुर निवासी मनोज कुमार वर्मा (25) पुत्र रामनरेश शुक्रवार को अपने बहनोई की बहन को चौतराहार ससुराल भेजने गए थे। अपनी सगी बहन किरन को ससुराल मलिकपुर छोड़ा था। यह देर रात मलिकपुर से चौतराहार लौट रहे थे। पुलिस के अनुसार किसी वाहन ने ताहपुर ईशन नदी पुल के समीप बाइक में टक्कर मार दी। इससे यह बाइक समेत उछलकर झाड़ियों में गिर गए। चोट के कारण रात में मौत हो गई। सुबह गांव के लोग नदी के समीप शौच के लिए गए। इन्होंने शव देखकर पुलिस को जानकारी दी।
प्रभारी निरीक्षक राजा दिनेश सिंह व चौकी प्रभारी अमोलर महेंद्र सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराई। चौतराहार निवासी बांकेलाल ने अपने रिश्तेदार के रूप में पहचान की। इन्होंने युवक के घर जानकारी दी। मृतक के भाई ध्रुव कुमार ने मार्ग दुर्घटना में मौत होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ध्रुव ने बताया कि दो भाइयों में वह छोटा था। खेती किसानी का काम करता था। अभी शादी नहीं हुई थी। बहन पूजा, किरन की शादी हो गई है। मां रामबेटी का रो रो-कर बुरा हाल था। मौके पर हेलमेट नहीं मिला।