{"_id":"75425","slug":"Kannauj-75425-35","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे और बहू ने मां को पीटकर हाथ तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटे और बहू ने मां को पीटकर हाथ तोड़ा
Kannauj
Updated Sat, 05 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
अमोलर (कन्नौज)। थाना क्षेत्र के गांव घुसुआपुर में जिस बेटे को मां ने नौ महीने तक कोख में रखा और पाल पोसकर बड़ा किया उसी ने उसे अपनी पत्नी के साथ मिलकर मां को जमकर पीटा। पिटाई में उनका हाथ टूट गया। मामले की रिपोर्ट तालग्राम थाने में दर्ज कराई गई है।
रामबेटी पत्नी मेवाराम निवासी घुसुआपुर ने थाना तालग्राम में दर्ज रिपोर्ट में कहा है कि उसने शुक्रवार को बेटे कमलेश व बहू किरन से 20 रुपये मांगे। इतनी सी बात पर दोनों नाराज हो गए। बहू ने एतराज करते हुए अभद्रता की तो उन्होंने ठीक तरीके से बात करने को कहा। इस पर बेटे ने पत्नी का पक्ष लेते उसे दबोच लिया। इसके बाद बेटे व बहू ने मिलकर खाना बनाने में प्रयोग की जाने वाली फुंकनी से पीटकर उनका हाथ तोड़ डाला। चीखपुकार सुनकर गांव के लोग दौड़े। गांव वाले महिला को उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालग्राम में भरती कराया गया है। तहरीर पर रिपोर्ट लिखने के बाद पुलिस ने दबिश दी, लेकिन मारपीट करने वाले दंपति फरार हो गए।