फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   ...इश्क हो या जंग भरपूर होना चाहिए

...इश्क हो या जंग भरपूर होना चाहिए

Tue, 11 Nov 2014 05:30 AM IST
Kannauj
Kannauj Updated Tue, 11 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
गंगा, जमुनी तहजीब का संगम बना कवि सम्मेलन और मुशायरा
विज्ञापन

छिबरामऊ महोत्सव में गीत, गजल, कविताओं की बही रसधार
छिबरामऊ (कन्नौज)। छिबरामऊ महोत्सव में अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन और मुशायरे का आयोजन यादगार रहा। सम्मेलन ख्याति प्राप्त कवियों और शायरों ने अपनी रचनाएं पढ़ी और क्षेत्र की गंगा जमुनी तहजीब के संगम को और मजबूत किया।
इंदौर से पधारे डॉ. राहत इंदौरी ने जैसे ही कलाम पढ़ा फैसला जो कुछ भी मंजूर होना चाहिए, इश्क हो या जंग भरपूर होना चाहिए। पांडाल तालियों के शोर से गूंज उठा। गाजियाबाद के गीतकार डॉ. कुवर बेचैन ने दुनिया ने मुझ पे फेंके थे पत्थर जो बेहिसाब, मैंने उन्हीं को जोड़ के कुछ घर बना लिए पढ़ा। हाथरस के पदम अलबेला ने राजनीति पर व्यंग करते हुए कहा कि भाजपा ने कहा सोनिया ने इस देश को दो बच्चों के सिवा बोलो और क्या दिया है, कांग्रेसी नेता ने तुरंत ही जवाब दिया आपके मोदी जी ने तो यह भी नहीं दिया। लखनऊ की कवियत्रि व्यंजना शुक्ला ने वो तोड़ती है पत्थरों की पीर को पढ़ा नहीं, प्रेम को पढ़ा मगर कबीर को पढ़ा नहीं रचना सुनाई। मैनपुरी के गीतकार बलराम श्रीवास्तव ने हमारा क्या है जो कुछ है हमारे देश का ही है, मिली जो प्यार की दौलत लुटाने हम चले आए। कानपुर की शायरा शाइस्ता सना ने कभी खुशबू समझती हूं, कभी संदल समझती हूं, मैं अपनी मां के हर आंसू को गंगा जल समझती हूं पंक्तियां पढ़ी। हास्य व्यंग के कवि हेमंत पांडेय ने जमकर सभी को गुदगुदाया। गोंडा के जावेद गोंडवी ने विचार अपना महान रखते हैं, परिंदों से ज्यादा उड़ान रखते हैं। नीलम कश्यप ने मैं गीत लिखती हूं गजल की लिबास में, सागर को समेट लेती हूं छोटे से गिलास में पढ़कर वाहवाही लूटी। ग्वालियर के हास्य कवि प्रदीप चौबे, कानपुर के आलम सुल्तानपुरी, अफजल इटावी, जनपद के वरिष्ठ कवि ओमप्रकाश शुक्ला अज्ञात के अलावा सम्मेलन का संचालन कर रहे जालौन के रवींद्र शर्मा ने भी कविता पाठ किया। अध्यक्षता कर रहे आगरा से आए गीतकार रामेंद्र त्रिपाठी ने एक के बाद एक लोगों की फरमाइश पर अपने सुप्रसिद्ध गीतों को प्रस्तुत कर लोगों की वाहवाही लूटी।
विज्ञापन

हिंदी भाषा उत्थान के लिए देंगे पैतृक घर
छिबरामऊ। आगरा में रह रहे गीतकार रामेंद्र त्रिपाठी का नगर में पैतृक आवास है। महोत्सव के दौरान उन्होंने कहा हिंदी भाषा के उत्थान के लिए वह अपना घर दान में दे देंगे। कवि सम्मेलन के मंच से उन्होंने कहा वह नगर के साहित्य प्रेमियों का आवाहन करते है कि खुद हिंदी उत्थान के लिए काफी काम किया है। हिंदी के लिए जो भी संस्थान काम करेगा उसे वह अपना पैतृक आवास दे देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कठपुतली नृत्य देख बच्चे झूम उठे
छिबरामऊ (कन्नौज)। राजस्थानी लिबास में सजे धजे कलाकारों ने अपनी उंगलियों के इशारे से प्रस्तुत किए गए कठपुतली नृत्य को देखकर पांडाल में मौजूद छात्र झूम उठे। पूरा पांडाल तालियों की गड़गड़ाहट के साथ गूंज उठा।
जयपुर राजस्थान से पधारे भागीलाल, राजेश भाट की टीम के कलाकारों ने सुर संगीत के संगम के बीच कठपुतली नृत्य प्रस्तुत किया। टीम के कलाकारों सरमन भाट, चोखामन भाट, नौकरिया भाट, टीकम भाट ने ढोलक, हरमोनियम के साथ राजस्थानी लोकगीतों और फिल्मी गीतों की धुनों पर राजा महाराजाओं के लिबास में सजी धजी कठपुतलियों को अपने उंगलियों के इशारे से इस तरह नचाया कि वहां मौजूद लोग भावविभोर हो उठे।
देशी वस्तुओं के प्रयोग पर जोर
छिबरामऊ (कन्नौज)। छिबरामऊ महोत्सव में सोमवार को व्यापार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें देशी वस्तुओं का प्रयोग करने पर बल दिया गया। कन्नौज से आए वाणिज्य कर के सहायक आयुक्त ने व्यापारियों को समय पर टैक्स जमा करने की बात कही।
व्यापार गोष्ठी में व्यापारियों ने खुदरा व्यापार पर चर्चा की। सीलचंद्र गुप्ता ने व्यापारियों को इंटरनेट के जरिये पंजीकरण कराने की जानकारी दी। आलोक वर्मा ने कहा देश को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है तो लोगों को देशी वस्तुओं का प्रयोग करना होगा। अनुराग बाजपेई ने सभी व्यापारियों को रजिस्ट्रेशन कराने की बात कही। उन्होंने कहा इससे व्यापारी का पांच लाख का दुर्घटना बीमा होता है। महेश शर्मा एडवोकेट ने व्यापारियों को समय पर वाणिज्य टैक्स समय पर जमा करने की बात कही। धनेश ने कहा सरकार मूल सुविधाएं मुहैया कराए। सहायक आयुक्त वाणिज्य कर पंकजलाल झा ने कहा अगर एक सप्ताह तक लोग विदेशी आइटमों की खरीद बंद कर दें तो उनका एक रुपया एक डालर में बदल सकता है। कहा व्यापारियों की बताई गई समस्याओं के निदान के लिए उच्चाधिकारियों को लिखा जाएगा।
प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित
छिबरामऊ (कन्नौज)। छिबरामऊ महोत्सव में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के परिणामों की घोषणा कर दी गई। विजेताओं को देर शाम एसपी ने प्रशस्ति पत्र, शील्ड प्रदान कर पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा प्रतियोगिताओं से बच्चों में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।

मेंहदी प्रतियोगिता में चार्ली प्रथम, रीता कश्यप द्वितीय और काजल तृतीय स्थान पर रहीं। निबंध प्रतियोगिता में अमिषा गुप्ता प्रथम, अंचल दुबे व पल्लवी प्रधान संयुक्त रूप से द्वितीय और शोभित दुबे तृतीय स्थान पर रहे। समूहगान में सिटी चिल्ड्रेंस एकेडमी, आशा पब्लिक स्कूल प्रथम, चिस्ती पब्लिक स्कूल द्वितीय, सेंट पौल तृतीय स्थान पर रहे। नाटक प्रतियोगिता में सिटी चिल्ड्रेंस एकेडमी और चिस्ती पब्लिक स्कूल के छात्रों ने सबको पछाड़ दिया। चित्रकला के प्रतियोगिता के जूनियर ग्रुप में अर्जित गुप्ता, यशिका भदौरिया, स्मृति शर्मा, सीनियर ग्रुप में ऋषभ गुप्ता, कोमल गुप्ता, दिलीप कुमार राठौर, हैंडक्राफ्ट के जूनियर ग्रुप में संस्कार दुबे, शैलजा, रीत ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। हैंडक्राफ्ट के सीनियर ग्रुप में रागिनी गुप्ता, लूडो में यश, पार्थ, कैरम में आर्यन, प्रत्यक्ष, शतरंज में विशाल गुप्ता, मनीष, डांसिंग खुशी शर्मा ने बाजी मारी। आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने एसपी एके जैन, एसडीएम राम बहादुर वर्मा, सीओ रमेश कुमार भारतीय और कोतवाल सीएल वर्मा को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed