{"_id":"35-205383","slug":"Kannauj-205383-35","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध मिट्टी खनन के खिलाफ गरजे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध मिट्टी खनन के खिलाफ गरजे ग्रामीण
Kannauj
Updated Tue, 11 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चकरोड और ग्राम पंचायत की भूमि पर मिट्टी खनन का आरोप
भट्ठा मालिक पर कार्रवाई नहीं होने पर दी अनशन की चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो
कन्नौज/ मानीमऊ। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव सैयदपुर सकरी में अवैध मिट्टी खनन रुकवाने के लिए ग्रामीणों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। अपर जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर अवैध मिट्टी खनन की जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।
सैयदपुर सकरी निवासी ग्रामीण रामकुमार, लक्ष्मन प्रसाद, रामभजन, राजकुमार, प्रेमचंद्र, लालाराम, रमाकांत, रामदयाल, शिवकुमार, दिनेश चंद्र, अखिलेश आदि ग्रामीण नारेबाजी करते हुए जिला मुख्यालय पहुंचे। यहां कई घंटे तक अवैध खनन के खिलाफ धरना देकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने मुख्य सचिव को भी शिकायती पत्र भेजा है। प्रदर्शनकारी ग्रामीणों का आरोप है कि सैयदपुर सकरी गांव में चकरोड पर जेसीबी मशीन लगाकर भट्ठा मालिक खुलेआम मिट्टी खनन करा रहे हैं। बाल मजदूरों से जबरन ईंट पथवाने का काम भी कराया जा रहा है। अधिकारियों व पुलिस से शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जिला प्रशासन ने मामले की जांच कराकर अवैध खनन बंद न कराया तो वे लोग अनशन करने के लिए मजबूर होंगे। अपर जिलाधिकारी रमेश चंद्र यादव के समझाने व कार्रवाई के भरोसे पर ग्रामीण लौट गए।