{"_id":"35-203210","slug":"Kannauj-203210-35","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईस्कूल, इंटर परीक्षा के लिए 123 केंद्र बने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईस्कूल, इंटर परीक्षा के लिए 123 केंद्र बने
Kannauj
Updated Sun, 26 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
कन्नौज। जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रजीत यादव ने माध्यमिक शिक्षा परिषद बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए 123 केंद्रों की अंतिम सूची जारी कर दी है। इसे डीआईओएस कार्यालय व तहसील मुख्यालय पर चस्पा भी किया गया है ताकि इस संबंध में आपत्तियां दर्ज कराई जा सकें। आपत्तियां पांच नवंबर तक दर्ज कराई जा सकती हैं।
डीआईओएस ने बताया जो परीक्षा केंद्र घोषित किए गए हैं उसमें वित्त विहीन व सहायता प्राप्त विद्यालय शामिल हैं। पिछले वर्षों में 118 केंद्रों के अलावा क्रांतिकारी शिक्षा सदन इंटरकालेज त्रिलोकपुर, माया देवी इंटरकालेज टपकापुर गुरसहायगंज, भारत सिंह रमा देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिनौरा रामपुर, गौतमबुद्ध इंटरकालेज तिर्वा और कैलाशवती स्मारक इंटरकालेज रामपुर सिमरिया को भी परीक्षा केंद्र बनाया गया है।