फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   फौजी काो दी अंतिम विदाई

फौजी काो दी अंतिम विदाई

Mon, 20 Oct 2014 05:32 AM IST
Kannauj
Kannauj Updated Mon, 20 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
अमोलर/तालग्राम। क्षेत्र के गांव रसूलाबाद निवासी आरपीएसएफ (रेलवे प्रोटेक्शन स्पेशल फोर्स) जवान सतीश चंद्र नागर (28) की महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव ड्यूटी के दौरान बीमारी से मौत हो गई थी। शनिवार सुबह विभागीय साथी और अधिकारी उनका शव लेकर गांव पहुंचे। फौजी को देखने के लिए आसपास गांवों के हजारों लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। वहीं परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

आरपीएसएफ इंसपेक्टर राजवीर यादव ने बताया कि सतीश की भर्ती 30 मई 2009 में हुई थी। छह महीने पहले ही विशेष दल के रूप में उसे लखनऊ से जम्मू कश्मीर भेजा गया था। जहां अनंतनाग में उसकी सुरक्षा ड्यूटी लगी थी। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के दौरान उसकी ड्यूटी वहां लगाई गई। दो अक्तूबर को मुंबई के मीरा रोड कश्मीरी थाना में उसने आमद दर्ज कराई। 13 अक्तूबर को सभी जवानों को बूथ की सुरक्षा के लिए रवाना किया गया। इसी दौरान वह बीमार पड़ गया। इस पर उसे जगजीवनराम सिविल अस्पताल रेलवे में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान 16 अक्तबर को सतीश की मौत हो गई।
विज्ञापन

शनिवार को सेना के अफसरों ने उनके शव को ससम्मान घर भिजवाया। जवान का उसके पैतृक गांव के खेत में अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान विभागीय जवानों ने उन्हें अंतिम सलामी दी। सतीश के बड़े भाई सुनील कुमार ने मुखाग्नि दी। इस मौके पर प्रधान तोताराम शर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष दिनेश यादव, ब्लाक प्रमुख चंद्रभान जाटव, सपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के सचिव राशिद कुरैशी, मास्टर उवैस, पूर्व ब्लाक प्रमुख सोनू यादव, थानाध्यक्ष तालग्राम रजनेश चौहान समेत कई जनप्रतिनिधियों ने मौके पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट----
दो वर्ष पहले हुई थी शादी
मृतक जवान की शादी फरवरी 2012 में रीना देवी के साथ हुई थी। उसके 14 माह का बेटा गगन है। इस घटना के बाद उनके पिता कृपा सिंह व मां मीला देवी, बहिन बबली, सुनीता, चांदनी, सोनी, रजनी, मधू का भी रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed