{"_id":"35-181751","slug":"Kannauj-181751-35","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी महापर्व में आहूति दे लौटे जवान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी महापर्व में आहूति दे लौटे जवान
Kannauj
Updated Wed, 14 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज। लोकसभा चुनाव के 9 चरण में पूर्वांचल के विभिन्न जिलों में लगे जनपद की पुलिस और होमगार्ड जवानों की जिला वापसी होने का सिलसिला लगातार जारी है। सुरक्षा बल दिन भर अपने कार्यालयों में आमद कराते रहे।
अंतिम चरण के संसदीय चुनाव को शांति पूर्वक संपन्न कराने के लिए जनपद के 600 होमगार्डों को शांति व्यवस्था ड्यूटी के लिए कुशीनगर जनपद भेजा गया था। सभी गाड़ोर्ं को एक दर्जन के करीब रोडवेज बसों से भेजा गया था। उक्त सभी होमगार्ड अमेठी में चुनाव के बाद सीधे कुशीनगर भेजे गए थे। जिला कमांडेंट वीर सिंह ने बताया कि सभी होमगार्डों ने पूरी तत्परता से चुनाव प्रक्रिया पूरी करवाई। चुनाव संपन्न होने के बाद सभी को रोडवेज बसों से गृह जनपद के लिए भेजा गया। उन्होंने बताया कि जनपद आने पर सभी गार्ड अपनी आमद बीओ और जिला मुख्यालय में करा रहे हैं। वहीं पुलिस जवानों के आने का सिलसिला भी दिनभर जारी रहा। कई पुलिस जवान सीधे जिला मुख्यालय पहुंचे और पुलिस लाइन स्थित कार्यालय में अपनी आमद कराई। इसके बाद थाने-कोतवाली के लिए रवाना हो गए। इस दौरान विभिन्न ट्रेनों में फोर्स की भारी भीड़ रही।