फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   मालखानों मेें धूल खा रही मूर्तियों के फिरेंगे दिन

मालखानों मेें धूल खा रही मूर्तियों के फिरेंगे दिन

Sat, 10 May 2014 05:32 AM IST
Kannauj
Kannauj Updated Sat, 10 May 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
कन्नौज। राजकीय पुरातत्व संग्रहालय लखनऊ ने जिलाधिकारी को भेजे गए पत्र में जिले के विभिन्न थानों और कोतवालियों के मालखानों में धूल फांक रही पुरातन मूर्तियों और शिलालेखों को नवनिर्मित राजकीय संग्रहालय में रखवाने का अनुरोध किया है। जिले में दर्जनों खुदाई में मिली पुरातात्विक महत्व की मूर्तियां पुलिस मालखाने में धूल फांक रही हैं।
विज्ञापन

जीटी रोड स्थित राजकीय म्यूजियम के अध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया जिला संग्रहालय पूरी तरह तैयार है। ऐतिहासिक क्षेत्र होने के कारण जिलेभर में खुदाई में अभी भी बड़ी संख्या में पुरातन शिलालेख और मूर्तियों के मिलने का सिलसिला जारी है। निजी भवन न होने के कारण पुरातन शिलालेखों को सुरक्षा की दृष्टि से थाना-कोतवालियों में ही रखा दिया जाता है, लेकिन अब विभाग का भवन तैयार है। इसलिए कन्नौज की पुतातित्वक धरोहरों के संरक्षण के लिए लखनऊ म्यूजियम के निदेशक एके पांडे ने जिलाधिकारी कार्यालय से अनुरोध कर ऐसी मूर्तियों और शिलालेखों उपलब्ध कराने के लिए कहा है। वीथिका परिचर प्रदीप कुमार ने बताया सदर कोतवाली में चार, बिल्हौर में एक, छिबरामऊ और तिर्वा में एक-एक मूर्ति रखी हैं। इनको हैंडओवर करके संरक्षित किया जाना है। राजकीय संग्रहालय अध्यक्ष ने संभावना जताई आचार संहिता हटने के तुरंत बाद म्यूजियम आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed