फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   मंडी समिति में 30 जगह तैनात होंगे सशस्त्र जवान

मंडी समिति में 30 जगह तैनात होंगे सशस्त्र जवान

Sat, 10 May 2014 05:32 AM IST
Kannauj
Kannauj Updated Sat, 10 May 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
कन्नौज। मंडी समिति में 16 मई को होने वाली लोकसभा चुनाव मतगणना की तैयारियों का एसपी ने जायजा लिया। उन्होने परिसर में 30 स्थानों पर पुलिस के सशस्त्र जवानों को तैनात किए जाने के लिए स्थानों का चयन किया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने कछुआ चाल से बैरिकेंडिग किए जाने पर कार्यदायी संस्था के ठेकेदार को लापरवाही बरतने के लिए कड़ी फटकार लगाई।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर पुलिस अधीक्षक एके जैन मंडी समिति पहुंचे। मंडी समिति में धीमी गति से बैरिकेडिंग किए जाने पर एसपी का पारा गरम हो गया। उन्होने उन्होंने ठेकेदार को तलब कर लापरवाही के लिए जमकर फटकारा। उन्होने कहा तीन दिन के अंदर हर हाल में बैरिकेडिंग करा कर मतगणना के लिए मेज और कुर्सियां लगा दी जाएं। उन्होंने जिलाधिकारी से भी ठेकेदार की लापरवाही की शिकायत की और काम में तेजी लाने के लिए सख्ती बरतने के लिए कहा। एसपी ने बाद में पुलिस अधिकारियों को मंडी समिति के अंदर और बाहर बने भवनों की छतों पर पुलिस के दो-दो सशस्त्र जवान 30 स्थानों पर लगाने के लिए कहा। कहा जीटी रोड को पूरी तरह आवागमन के लिए मतगणना के दौरान प्रतिबंधित किया जाए। वाहनों को बाईपास से निकाला जाए। इसी तरह एक-एक सिपाही को दूरबीन से चारों ओर नजर रखने के लिए छतों पर तैनात करने के लिए कहा। मंडी समिति के सामने रेलवे पटरी के दूसरी छोर पर कंटीले तार लगाए जाएंगे ताकि राजनीतिक दलों के समर्थक रेलवे पटरी के आसपास न फटक सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed