{"_id":"35-178575","slug":"Kannauj-178575-35","type":"story","status":"publish","title_hn":"वसूली कर लौट रहा व्यापारी का मुनीम लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वसूली कर लौट रहा व्यापारी का मुनीम लापता
Kannauj
Updated Fri, 18 Apr 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छिबरामऊ (कन्नौज)। नगर के प्रमुख वारदाना व्यापारी का मुनीम उस समय लापता हो गया जब वह वसूली करके लौट रहा था। देर रात परिजन जब तलाश में निकले तब युवक की बाइक उधरनपुर गांव के पास काली नदी पुल के पहले झाड़ियों में पड़ी मिली। परिजनों ने युवक के अपहरण की आशंका जताते हुए रात में ही घटना की पुलिस को जानकारी दे दी। लेकिन अभी तक मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
क्षेत्र के ग्राम भारापुर (कसावा) निवासी अनुपम दुबे (28) पुत्र रामकिशोर नगर के गल्ला मंडी में बारदाना व्यवसायी ऋषिकुमार गुप्ता के यहां मुनीम है। बुधवार को वह बाइक से वसूली करने निकला था। उसने थाना जहानगंज के ग्राम ईजलपुर के कास्तकार से 50 हजार रूपये का पेमेंट वसूला । इसके बाद जब वह बहोरिकपुर के पास पहुंचा तभी उसकी बाइक पंक्चर हो गई। उसने व्यापारी को फोन कर पेमेंट लेने के साथ अपनी बाइक पंचर होने की सूचना दी। मुनीम अनुपम दुबे जब देर रात तक व्यापारी के पास नहीं पहुंचा तब उसने मोबाइल पर बात करने का प्रयास किया लेकिन बात नहीं हो सकी। व्यापारी ने मुनीम के परिजनों सहित नगर के मोहल्ला बजरिया में रह रहे अनुपम के बहनोई प्रदीप व प्रवीनकुमार को मामले की सूचना दी। इसके बाद सभी लोगों ने उसकी तलाश शुरू की। जब लोग ग्राम उधरनपुर के पास काली नदी पुल के पास पहुंचे तो अनुपम की काले रंग की डिस्कवर बाइक झाड़ियों में पड़ी मिली। परिजनों ने तत्काल कोतवाली पुलिस को सूचना दी और बाइक को कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया। गुरूवार रात तक न तो लापता मुनीम का पता चल पाया था और न कोतवाली में मामले की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। उधर कोतवाल वीके शुक्ला ने कहा उन्हे ऐसी किसी घटना की न तो जानकारी है और न किसी ने इसकी सूचना दी है। यदि मामला संज्ञान में आता है तो कार्रवाई की जाएगी।