फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   जिले भर के अस्पताल रहेेंगे अलर्ट पर

जिले भर के अस्पताल रहेेंगे अलर्ट पर

Sat, 26 Oct 2013 05:41 AM IST
Kannauj
Kannauj Updated Sat, 26 Oct 2013 05:41 AM IST
विज्ञापन
कन्नौज। लैपटाप वितरण के लिए 31 अक्तूबर को शहर के बोर्डिंग मैदान आ रहे मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में जिले का स्वास्थ्य विभाग दवा और आकस्मिक सेवाओं के साथ मुस्तैद रहेगा। विभाग की विशेषज्ञ टीम प्राथमिक दवाओं का जखीरा और दर्जनों एंबुलेंस मंच के पीछे पूरी तरह अलर्ट रहेंगे। लड़कियों और बुजुर्गों को आपात स्थिति में मेडिकल सुविधा मुहैया कराने के लिए स्वास्थ्य का विशेष दस्ता तैनात रहेगा।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डा. पीएन बाजेपई ने बताया मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए विभागीय डाक्टरों ने रणनीति तैयार कर ली है। जिला प्रशासन से अनुमति मिलते ही योजना पर अमल शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में अस्थाई चिकित्सालय की व्यवस्था मंच के पीछे की जाएगी। इसमें एक चिकित्सा अधीक्षक समेत विविध रोगों के आठ विशेषज्ञ डाक्टरों की टीम तैनात रहेगी। विशेषकर छात्राओं को चक्कर आने की समस्या के त्वरित निदान के लिए महिला स्टाफ नर्सों को छात्राओं के सेक्टर में लगाया जाएगा। फार्मासिस्ट तत्काल प्राथमिक उपचार कर उन्हे दवा उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में आने वाले सभी आगुतंकों को समुचित स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिहाज से 30 अक्टूबर की शाम से ही जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जिला अस्पताल और मेडिकल कालेज बराबर अलर्ट रहेंगे। दुर्घटना और आकस्मिक सेवाओं के लिए रिजर्व डाक्टरों की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed