फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   छात्राओं का 29 को होगा दाखिला

छात्राओं का 29 को होगा दाखिला

Sun, 28 Jul 2013 05:33 AM IST
Kannauj
Kannauj Updated Sun, 28 Jul 2013 05:33 AM IST
विज्ञापन
कन्नौज। राजकीय महाविद्यालय में बीए प्रथम वर्ष में दाखिले की समस्या विकराल हो गई। छात्राओं के अभिभावकों, छात्र नेताओं के हंगामे के बाद एडमीशन के लिए बची छात्राओं को 29 जुलाई को तीसरा मौका प्रदान किया गया है। प्राचार्य ने कहा कि इस अवधि में यदि छात्राएं समय से नहीं पहुंची तो उनका दाखिला किसी सूरत में नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. सोनू पुरी ने कहा कि स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। सामान्य श्रेणी की मेरिट में आए बच्चों को 17, 18, 19 को प्रवेश लेने के लिए बुलाया गया। बची छात्राओं को 26 जुलाई को दोबारा मौका दिया गया। इस प्रक्रिया के अंतर्गत लगभग 50 बच्चों ने प्रवेश लिए। इसके बाद भी कुछ छात्राएं अपने कागजात तैयार नहीं कर सकी और समय उनका प्रवेश निरस्त कर दिया गया। निरस्तीकरण की प्रक्रिया विश्वविद्यालय के मानक पूरे न करने के चलते की गई। छात्राओं के अभिभावकों ने गलत तरीके से महाविद्यालय में घुसकर छात्र नेताओं के साथ हंगामा करने की कोशिश की। हंगामा देख सभी को बाहर निकलवाकर गेट बंद करा दिया गया। इसके बाद छात्रा पूनम यादव, पूजा कुशवाहा, रजनी कटियार, नीरज पाल, दिव्या कटियार, अर्पणा सक्सेना, आकांक्षा श्रीवास्तव को आगे कर एडीएम को शिकायती पत्र दिलाया गया। प्रशासन के निर्देशों के पालन में 29 जुलाई को शेष रह गई छात्राओं के दाखिले लिए जाएंगे। इस दौरान भी यदि कोई छात्रा उपस्थित नहीं होती है तो उसे अब कोई मौका प्रदान नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed