{"_id":"35-136599","slug":"Kannauj-136599-35","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम के स्टेनो समेत कई कर्मचारी बदले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम के स्टेनो समेत कई कर्मचारी बदले
Kannauj
Updated Sat, 08 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज। डीएम डा. रूपेश कुमार के आदेश पर राजस्व महकमे से जुड़े एक दर्जन कर्मचारियों के तबादले के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है। कई साल से एक ही पद पर जमे जिलाधिकारी के स्टेनो दिलीप को भी हटाकर छिबरामऊ एसडीएम का आशुलेखक बनाया गया है। इनमें से कुछ कर्मचारियों ने ज्वाइन कर लिया है तो कोई नेताओं के यहां परिक्रमा करके पुराने पटल पर ही रहना चाहता है।
मालूम हो कि कलेक्ट्रेट में कार्यरत रामप्रकाश सिंह को न्याय सहायक, श्याम किशोर दीक्षित को अलहमद फौजदारी न्यायालय एसडीएम तिर्वा, श्रवण कुमार को एसीआरए कलेक्ट्रेट, राम सिंह को टंकण तहसील, मुन्नालाल वर्मा को अलहमद फौजदारी न्यायालय एसडीएम सदर, राजबेटी को एसीआरके कलेक्ट्रेट, सर्वेश श्रीवास्तव को विविध लिपिक, सनिल द्विवेदी को जीसी से संबद्ध, अवधेश को अलहमद राजस्व न्यायालय एसडीएम तिर्वा, सुरेश को आशुलेखक एडीएम, राजेश मिश्रा को डीएलआरसी, राजीव विसारिया को रीडर एसडीएम के पद पर स्थानांतरित किया गया है।
बताते हैं कि कई कर्मचारी जुगाड़ फिट करके इन पदों पर लंबे समय से डटे थे। तमाम अधिकारी आए और चले गए पर इनके पटल नहीं बदले। बीच में कुछ परिवर्तन हुए, लेकिन कुछ दिनों बाद फिर स्थिति जस की तस हो गई। इससे कर्मचारी तो चांदी काटने में मस्त रहे लेकिन सरकारी कामकाज प्रभावित हो गया। जनकल्याणकारी कार्य बाधित होने के साथ ही एक ही पटल पर कुंडली मारे बैठे कर्मचारी बेलगाम होकर मनमानी भी करने लगे। इस पर शिकायतें उच्चाधिकारियों तक पहुंचीं। उधर सभी स्थानांतरित कर्मचारियों को तत्काल कार्यभार न ग्रहण करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।