{"_id":"35-119740","slug":"Kannauj-119740-35","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकर्स गैंग ने एक और महिला की चेन लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइकर्स गैंग ने एक और महिला की चेन लूटी
Kannauj
Updated Thu, 14 Feb 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
छिबरामऊ (कन्नौज)। बाइकर्स गैंग ने घर के दरवाजे से एक महिला के गले से जंजीर तोड़ ली और रफूचक्कर हो गए। सूचना के काफी देर बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।
कन्नौज के पठकाना निवासी शशी पाठक पत्नी सुरेंद्र पाठक अपनी जेठानी कमलेश पाठक के साथ अपने भाई अखिलेशचंद्र चतुर्वेदी निवासी सराफान में उनकी पुत्री की शादी में शामिल होने आई थी। बुधवार की शाम वह दोनों दीक्षितान से वापस लौट रही थी। जैसे ही वह निखिलेश चतुर्वेदी के घर के सामने पहुंची तभी पीछे से काले रंग की बाइक से आए एक बदमाश ने शशी पाठक के ऊपर पीछे से झपट्टा मारकर गले में पड़ी सोने की जंजीर तोड़ने का प्रयास किया। अचानक हुए इस हमले से उनकी चीख निकल गई और उन्होंने दोनों हाथों से अपनी जंजीर पकड़ ली लेकिन फिर भी बदमाश उनकी आधी जंजीर तोड़ ले जाने में सफल हो गया। जब तक वे कुछ समझ पाती बदमाश गोली मारने की धमकी देता हुआ स्टार्ट खड़ी बाइक पर बैठकर रफूचक्कर हो गया। घटना होते ही मौके पर भीड़ जुट गई। मामले की सूचना सीओ रमेशकुमार भारतीय को दी गई। उनके आदेश पर कोतवाल विवेक सिंह मौके पर पहुंचे तथा पीड़िता से घटना तथा बदमाशों की हुलिया की जानकारी लेने के बाद उनसे तहरीर लेकर चले गए।