{"_id":"5c12aea442c7925d517202e4","slug":"91544728228-kannauj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीटी स्कैन के लिए अभी करें 30 दिन इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीटी स्कैन के लिए अभी करें 30 दिन इंतजार
Updated Fri, 14 Dec 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
कन्नौज। सदर अस्पताल में सीटी स्कैन के लिए अभी महीने भर और इंतजार करना पड़ेगा। वजह यह बताई जा रही है कि सीटी स्कैन मशीन तो स्थापित कर दी गई है, लेकिन लाइसेंस न मिल पाने के कारण एक माह बाद लोगों को इसका लाभ मिल सकेगा।
अभी तक जिले के वाशिंदों को सीटी स्कैन कराने के लिए महानगरों की ओर रुख करना पड़ता था। इसमें उनके समय और पैसे दोनों की बर्बादी होती थी। अब जिला अस्पताल में ही उन्हें यह सुविधा मिलने लगेगी। स्वास्थ्य अफसरों की मानें तो स्टाफ की तैनाती होने के बाद तत्काल जांच सुविधा मरीजों को मिलने लगेगी। वहीं मशीन के लाइसेंस के लिए जिला अस्पताल प्रशासन ने अप्लाई कर दिया गया है। मुंबई से लाइसेंस मिलेगा। इसमें करीब 30 दिन का समय लगने की संभावना है। मालूम हो कि अचानक बेहोश होना, उल्टी अधिक होना, सिर में लगातार तेज दर्द बना रहना, धुंधला दिखना, हाथ व पैरों का काम न करना या फिर मार्ग दुर्घटना में सिर में चोट लगने पर चिकित्सक सीटी स्कैन की सलाह देते हैं।
मुंबई से मिलेगा मशीन के लिए लाइसेंस, किया गया है अप्लाई
- लाइसेंस मिलने में लग सकता है एक माह का समय
अमर उजाला ब्यूरो