फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   91 couples tied the knot through the 'saat phere' (seven rounds) ritual, while nine couples solemnized their marriage through 'nikah'.

Kannauj News: 91 जोड़ों ने लिए सात फेरे नौ ने कबूल किया निकाह

Fri, 16 Oct 2026 01:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
91 couples tied the knot through the 'saat phere' (seven rounds) ritual, while nine couples solemnized their marriage through 'nikah'.
गुरसहायगंज। तालग्राम रोड स्थित पायका खेल मैदान में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सम्मेलन हुआ। इसमें विकास खंड छिबरामऊ और गुरसहायगंज नगर पालिका क्षेत्र के 100 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। इनमें 91 हिंदू जोड़ों ने हिंदू रीति-रिवाज से सात फेरे लिए। नौ मुस्लिम जोड़ों का निकाह धार्मिक परंपराओं के अनुसार हुआ।
विज्ञापन

छिबरामऊ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राहुल पाल ने बताया कि भाजपा सरकार गरीब परिवारों की बेटियों की शादी में सहयोग कर रही है। विवाह के लिए दी जाने वाली सहायता राशि पहले 50 हजार रुपये थी, जिसे अब बढ़ाकर 1 लाख रुपये कर दिया गया है। इससे जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक मदद मिल रही है। समाज कल्याण अधिकारी वेद प्रकाश मिश्रा ने बताया कि आचार्य जगदीप ने हिंदू जोड़ों का विवाह कराया। मौलवी इकरार खां ने मुस्लिम जोड़ों का निकाह संपन्न कराया।
विज्ञापन

विवाह समारोह में सभी जोड़ों ने एक-दूसरे का हाथ थामकर नए जीवन की शुरुआत की। इस आयोजन में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। बीडीओ दीपांकर आर्य, कोतवाल ध्यानेंद्र प्रताप सिंह और एडीओ पंचायत मृदुल दुबे भी मौजूद रहे। तालग्राम मंडल अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, महामंत्री अनूप दुबे, शिवम राठौर और शिवम राजपूत सहित कई लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सुमनलता यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed