{"_id":"5c13f521bdec225a1b72f11c","slug":"81544811809-kannauj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंदा पानी आने से मोहल्ले के लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंदा पानी आने से मोहल्ले के लोग परेशान
Updated Fri, 14 Dec 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
छिबरामऊ। नगर के मोहल्ला ग्रेसीगंज में घरों में लगे नलों में बालू मिला गंदा पानी आ रहा है। परेशान महिलाओं ने शुक्रवार को खाली बाल्टियां लेकर प्रदर्शन किया। 24 घंटे में सुधार न होने पर आंदोलन करने की चेतावनी भी दी है।
ग्रेसीगंज गली नंबर-तीन की निवासी उर्मिला गुप्ता, मुन्नीदेवी, निर्मला, आशा, सुमन, शैलजा, रमन चौहान, प्रीती यादव, रीता गुप्ता आदि ने बताया कि कई दिनों से गंदा पानी आ रहा है। इसकी शिकायत कई बार नगर पालिका अधिकारियों से की गई लेकिन सुधार नहीं हुआ।
लोगों का कहना था कि अगर 24 घंटे में सुधार कराया गया तो पालिका प्रशासन के खिलाफ आंदोलन को बाध्य होंगे। नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि हनुमानगढ़ी पर स्थित नलकूप की बोरिंग फेल हो गई है। आलोक स्मृति पार्क में रीबोर कराकर ग्रेसीगंज में जलापूर्ति की आ जा रही है। बहुत शीघ्र ही इस समस्या का समाधान करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
ग्रेसीगंज के नलों में आ रहा गंदा पानी
खाली बाल्टी लेकर महिलाओं ने किया प्रदर्शन
24 घंटे में सुधार न होने पर आंदोलन की चेतावनी
ोटो 14सीएचबीपी56- पाइप लाइन से निकल रहा बालू मिला गंदा पानी।
फोटो 14सीएचबीपी57- खाली बल्टियां लेकर प्रदर्शन करतीं ग्रेसीगंज की महिलाएं व अन्य।