{"_id":"573f5d974f1c1b9857ac8322","slug":"73-per-cent-voting-in-the-election-of-councilor","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभासद के उप चुनाव में 73 फीसदी वोटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभासद के उप चुनाव में 73 फीसदी वोटिंग
ब्यूरो/अमर उजाला कन्नौज
Updated Sat, 21 May 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
कतारों में वोट डालने के लिए लाइन में लगीं महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
समधन। सभासद पद के लिए एक रिक्त सीट पर शुक्रवार को मतदान कराया गया। सुबह से ही वोट डालने को लेकर पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं ने खासी रुचि दिखाई। भीषण गर्मी व धूप का भी असर मतदाताओं के उत्साह को कम न कर सका। दोपहर तक कतारों में लगकर महिलाओं व पुरुषों ने अपने मतदाधिकार का प्रयोग किया। शाम 73.69 फीसदी लोगों ने वोट डाले।
नगर के वार्ड नंबर ग्यारह की सभासद अफसाना का आकस्मिक निधन होने पर सीट रिक्त हो गई थी। सभासद पद के उपचुनाव में प्रत्याशी नाजमीन बेगम पत्नी समीरुद्दीन खैराती व दूसरे प्रत्याशी के रुप में नियाज नबी बेगम पत्नी नौशाद खां के बीच सीधा मुकाबला दिखा। मतदान के दौरान सेक्टर मजिस्ट्रेट के रुप में छिबरामऊ तहसीलदार शिवनरायन पांडेय, गुरसहायगंज कोतवाल अशोकधर पांडेय, दरोगा आरबी यादव, दरोगा तारकनाथ सहित पुलिस व पीएसी के जवान मुस्तैद रहे।