फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   72 hours after the pipeline leaked again

72 घंटे बाद पाइप लाइन फिर लीक

Tue, 05 Jul 2016 12:28 AM IST
अमर उजाला/कन्नौज
अमर उजाला/कन्नौज Updated Tue, 05 Jul 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
72 hours after the pipeline leaked again
कन्नौज-तिर्वा मार्ग पर पाइप लाइन से निकलता पानी। - फोटो : अमर उजाला
72 घंटे बाद तिर्वा मार्ग पर एक फिर पानी की पाइप लाइन में लीकेज हो गया। हजारों लीटर शुद्ध पानी सड़कों पर बर्बाद हो गया। लीकेज के वजह से कई घरों में पानी तक नहीं पहुंच सका। सोमवार को भी पानी बर्बाद होता रहा, लेकिन कोई कर्मचारी नहीं पहुंचा। तिर्वा क्रासिंग स्थित नलकूप की पाइप लाइन निर्माणाधीन ओवरब्रिज के नीचे आ रही थी। बीती 30 जून को पाइप लाइन को घुमाकर डालने का काम सेतु निगम के कर्मचारियों द्वारा कराया जा रहा था।
विज्ञापन


काम को जल्दी खत्म करने के चक्कर में पाइप लाइन को ठीक से नहीं जोड़ा गया। इससे रविवार को पाइप लाइन से पानी लीकेज होकर सड़कों पर बहने लगा है। सोमवार को भी हजारों लीटर शुद्ध पानी नालियों में बहकर रहा है। वहीं सेतु निगम के कर्मचारियों ने दोबारा पाइप लाइन को देखने तक जहमत नहीं उठाई। तिर्वा क्रासिंग निवासी रवींद्र दुबे, प्रवीन कटियार , वीके पाल, शेरसिंह, रामू कटियार, श्यामू कटियार, मुकेश कटियार ने बताया कि पाइप लाइन लीकेज के चलते घरों में पीने का पानी नहीं पहुंच रहा है।
विज्ञापन


इससे पीने के पानी के लिए लोगों के सामने संकट खड़ा हो गया है। उधर नगर पालिका ईओ बीडी भट्ट का कहना है कि   सेतु निगम के अधिकारियों से दोबारा पाइप लाइन ठीक कराने के लिए कहा गया है। नगर पालिका की ओर एक कर्मचारी लगाया जाएगा। जिसकी देखरेख में मरम्मत कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed