फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   24 आशा को मिला बेहतर काम का इनाम

24 आशा को मिला बेहतर काम का इनाम

Wed, 12 Dec 2018 11:41 PM IST
Updated Wed, 12 Dec 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
24 आशा को मिला बेहतर काम का इनाम

विज्ञापन
तिर्वा। प्रदेश सरकार की राज्यमंत्री अर्चना पांडेय ने बुधवार को जिला स्वास्थ्य समिति की ओर से ब्लॉकों में बेहतर काम करने वाली तीन-तीन आशाबहू को सम्मानित किया।

मेडिकल कालेज में आयोजित जनपद स्तरीय आशाबहू सम्मेलन का शुभारंभ राज्यमंत्री ने किया। आशाबहू ने गीत गाकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया। सभी ब्लाकों से आईं आशाबहू व संगिनी को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री ने कहा कि गर्भवती को समय पर अस्पताल ले जाकर टीकाकरण कराएं। सभी जांचें समय-समय पर कराएं। प्रसव के लिए आशा गर्भवती के साथ अस्पताल जरूर जाएं।
विज्ञापन


जन्म के बाद बच्चे का भी समय पर टीकाकरण हो इसका भी ख्याल रखें। 5 से 15 साल तक के बच्चों को रुबेला वैैक्सीन लगवाने के लिए ग्रामीणों को जागरूक भी करें। जिससे बच्चों की खसरा समेत अन्य बीमारियों का बचाव हो। आयुष्मान भारत के लाभार्थियों को अस्पतालों में निशुल्क उपचार के लिए जागरूक करें। डीएम रवींद्र कुमार, सीएमओ कृष्ण स्वरूप, एसडीएम रामदास, डा. अवधेश, सीएमएस डा. दिलीप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



राजस्थान, मप्र और छत्तीसगढ़ में भाजपा की हार पर राज्यमंत्री अर्चना पांडेय ने कहाकि राजनीति स्थायी नहीं है। हार-जीत राजनीति का हिस्सा है। भाजपा हार से घबराई नहीं है। जो कमियां रही हैं उनमें सुधार किया जाएगा। समीक्षा कर लोकसभा में प्रचंड जीत हासिल करेंगे। राज्यमंत्री के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष आनंद सिंह भी रहे।



24 आशा को मिला बेहतर काम का इनाम
जिला स्वास्थ्य समिति के कार्यक्रम में राज्यमंत्री अर्चना पांडेय ने किया पुरस्कार
अमर उजाला ब्यूरो
फोटो 12केएनजेपी 11-मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करतीं राज्यमंत्री अर्चना पांडेय।
फोटो 12केएनजेपी 12-सम्मेलन में मौजूद आशाबहू।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed