फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   70 villages and half the city in darkness for 16 hours

Kannauj News: 70 गांव व आधा शहर 16 घंटे से अंधेरे में

Sun, 10 Dec 2023 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Sun, 10 Dec 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
70 villages and half the city in darkness for 16 hours
कन्नौज। केबल बॉक्स फुंकने व अंडर ग्राउंड में फॉल्ट होने से आधा शहर समेत 70 गांवों की बत्ती गुल हो गई। 16 घंटे बाद भी बिजली न आने से लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन

मोहल्ला मकरंद नगर में जीटी रोड किनारे पीएसएम पीजी कॉलेज के पास 33 केवीए केबल बॉक्स लगा है। 30 नवंबर को बॉक्स फुंक गया था, जो आठ घंटे के बाद सही हो पाया था। इसके दो दिन बाद दो दिसंबर की दोपहर को एक बार फिर बॉक्स फुंक गया और देर शाम को बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। तीसरी बार शुक्रवार रात करीब एक बजे तिर्वा रोड की बिजली गुल हो गई। सुबह बिजली गुल होने की जानकारी कर्मचारियों को दी गई, जिसके बाद दोपहर में कर्मचारियों ने पीएसएम पीजी कॉलेज के निकट फुंका केबल बॉक्स सही किया, लेकिन आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। जांच की गई तो अंडरग्राउंड लाइन में भी फाॅल्ट निकला, जिसको खोजने में कर्मचारियों के पसीने छूट गए। शाम करीब 3.47 बजे बिजली आई और चार मिनट बाद फिर गुल हो गई। शाम करीब 5.10 बजे बिजली सप्लाई बहाल हो सकी।
विज्ञापन

कन्नौज डिवीजन के अधिशासी अभियंता मगन सिंह ने बताया कि केबिल बॉक्स के साथ ही अंडरग्राउंड लाइन में भी फाॅल्ट हो गई थी, जिसे सही कर बिजली सप्लाई शुरू कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed