फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   69 children orphaned by Covid waiting for a budget of Rs 5.52 lakh

Kannauj News: 5.52 लाख रुपये बजट के इंतजार में कोविड से अनाथ 69 बच्चे

Mon, 01 Sep 2025 12:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Sep 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
69 children orphaned by Covid waiting for a budget of Rs 5.52 lakh
कन्नौज। कोरोना काल में मां-बाप को खो चुके शून्य से 18 वर्ष तक की उम्र के बच्चों को सहायता के लिए सरकार ने मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना शुरू की थी। योजना के तहत इन बच्चों की साल में दो बार छमाही किस्त के तौर पर आठ हजार की सहायता राशि उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। जिले के ऐसे 69 पीड़ित बच्चे हैं जिन्होंने वर्ष 2020 और 2021 में कोरोना काल के दौरान अपने माता-पिता या दोनों में से किसी एक को खोया है। अब यह बच्चे सहायता राशि के इंतजार में हैं। विभाग का कहना है कि 5.52 लाख रुपये के बजट की जरूरत है। अक्तूबर माह तक इन बच्चों को सहायता राशि मिलने की संभावना है। प्रभारी जिला प्रोबेशन अधिकारी महेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि कोविड की चपेट में आकर माता-पिता खोने वाले इन बच्चों को साल में दो बार छमाही किस्त के तौर पर आठ हजार की सहायता राशि के तौर पर मिलते हैं। संभवता अक्तूबर तक 69 बच्चों को सहायता राशि मिलने की उम्मीद है। बजट मिलते ही धनराशि भेजी जाएगी।
विज्ञापन


अटल आवासीय विद्यालय में शिक्षा ले रहा एक बच्चा
अटल आवासीय विद्यालय में कोविड में अपने अभिभावकों को खोने वाले एक अनाथ बच्चे को पिछले वर्ष प्रवेश दिलाया गया है। छिबरामऊ ब्लॉक में संचालित इस विद्यालय में कक्षा एक से इंटर तक मुफ्त शिक्षा के साथ रहने, खाने आदि की व्यवस्था उपलब्ध है। इसके अलावा पिता की मृत्यु पर उसकी माता को विधवा पेंशन देने की व्यवस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed