फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   पहले दिन डॉयट का रहा दबदबा

पहले दिन डॉयट का रहा दबदबा

Thu, 29 Nov 2018 12:05 AM IST
Updated Thu, 29 Nov 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
पहले दिन डॉयट का रहा दबदबा

विज्ञापन
छिबरामऊ(कन्नौज)। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डॉयट) के खेल मैदान पर निजी डीएलएड कालेजों की दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में पहले दिन डायट के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। 100 मीटर दौड़ में नीलेश और मांडवी ने बाजी मारी।

उपजिलाधिकारी गौरव शुक्ला ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन और ध्वजारोहण कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रशिक्षणार्थियों ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया और ऋषभ मिश्रा ने खिलाड़ियों को खेल भावना की शपथ दिलाई। इसके बाद बालकों की 100 मीटर दौड़ हुई। इसमें डॉयट के नीलेश प्रथम और कोमिल सिंह महाविद्यालय के अमन यादव द्वितीय स्थान पर रहे। इस स्पर्धा के बालिका वर्ग में डॉयट की मांडवी मिश्रा प्रथम व बाबू सिंह महाविद्यालय की सलोनी यादव द्वितीय स्थान पर रहीं। 200 मीटर दौड़ में कोमिल सिंह महाविद्यालय की रूबी प्रथम, देवांशु समाज कल्याण महाविद्यालय सौरिख की सुषमा पाल द्वितीय स्थान पर रहीं। बालक वर्ग में एसजीआर महाविद्यालय के सतेंद्र प्रथम, चौ. इंदल सिंह महाविद्यालय के ज्ञानेंद्र द्वितीय स्थान पर रहे। 400 मीटर दौड़ में डायट के शिवम प्रथम, चौ. इंदल सिंह महाविद्यालय के श्याम सिंह दूसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन


बालिकाओं में गौतम बुद्ध महाविद्यालय की मायादेवी प्रथम, देवांशु समाज सौरिख की सीमा शाक्य दूसरे स्थान पर रहीं। 800 मीटर दौड़ में डॉयट के राम नारायन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि एसजीआर कालेज के ब्रह्मप्रताप दूसरे स्थान पर रहे। बालिकाओं में साईंमीर कालेज की भावना सिंह प्रथम, डायट की प्रिया यादव दूसरे स्थान पर रहीं। रिले रेस में डायट की टीम प्रथम और एसजीआर निकबा की टीम उपविजेता रही। बालिका वर्ग में डॉयट प्रथम और सीएनएस लखईयामऊ की टीम दूसरे स्थान पर रहीं। डॉयट प्राचार्य विधिनारायण सिंह ने एसडीएम को प्रतीक चिंह्न भेंटकर सम्मानित किया। संचालन प्रधानाध्यापक सुरेशचंद्र शास्त्री ने किया। प्रतियोगिता प्रभारी डॉ. सुनील चतुर्वेदी, शलभ कटियार, शिक्षक विनोद कुमार मिश्र, अविरल तिवारी, सुशील यादव, धर्मेंद्र सिंह, बलवीर सिंह व प्रशांत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन





पहले दिन डॉयट का रहा दबदबा
100 मीटर दौड़ में नीलेश और मांडवी रहे प्रथम
क्रासर
डीएलएड कालेजों की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
फोटो 28सीएचबीपी56- 100 मीटर दौड़ में दमखम दिखातीं छात्राएं।
फोटो 28सीएचबीपी57- कबड्डी में दांवपेंच आजमाते खिलाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed