फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   550 Housing will

550 गरीबों के जल्द पूरे होंगे आशियाने

Sat, 26 Mar 2016 11:37 PM IST
kannuj, uttar pradesh, india
kannuj, uttar pradesh, india Updated Sat, 26 Mar 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
550 Housing will
सरकार ने पांच साल में हिमाचल को स्लम फ्री करने का फैसला लिया है।
वित्तीय वर्ष 2015-16 में चयनित 22 लोहिया गांवों के 550 लाभार्थियों को लोहिया आवास योजना के तहत मकान बनाने के लिए भेजी गई दूसरी किस्त की राशि उनके खाते में पहुंच गई है। अब इस वर्ष बारिश के मौसम में गरीबों को छत से पानी टपकने की समस्या से छुटकारा मिल सकेगा। इन गांवों में सौरिख ब्लाक के डडौना गांव में सर्वाधिक 49 लाभार्थी लाभांवित हुए हैं। हर लाभार्थी को 1 लाख 37 हजार 500 रुपये की धनराशि मिली है।
विज्ञापन


जिला ग्राम्य विकास अभिकरण (डीआरडीए) के परियोजना निदेशक एके सिंह कुशवाह ने खंड विकास अधिकारियों, प्रधानों व सचिवों को लोहिया गांवों का भ्रमण कर आवास जल्द पूर्ण कराने की जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन


कन्नौज विकास खंड क्षेत्र के लोहिया गांव मड़हरपुर में 11, तारमऊ गढ़ी में 25, गुगरापुर विकास खंड के गांव बलीदादपुर में 26, जलालाबाद विकास खंड क्षेत्र के गांव रामपुर निवादा में 18, विसंधुआ में 19, उमर्दा विकास खंड क्षेत्र के गांव सतसार में 25, बेहटा में 30, रामपुर मझिला में 37, लिलुइया में 25 लाभार्थियों के खाते में धनराशि भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह उमर्दा ब्लाक के ही गांव मनिकापुर में 28, हसेरन के बरौली में 31, सौारिख के वीरपुर में 15, डडौना में 49, आरिफपुर में 8, छिबरामऊ के सदरपुर द्वारिकापुर में 27, कपूरपुर में 38, सराय गोपाल में 24, तालग्राम में समगुरा बहादुरपुर में 18, बबरापुर मकदूमापुर में 23, आलमपुर में 21 और पुखरांवा में 27 लाभार्थियों को लोहिया आवास बनाने के लिए आर्थिक मदद दी गई है।


इस मामले पर डीआरडीए के परियोजना निदेशक लोहिया आवास योजना को युद्धस्तर से साकार कराने के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं। लाभार्थी को खुद गुणवत्ता परक ढंग से मकान बनवाना है। जब वह पहली किश्त का उपभोग कर लेगा तो उसे दूसरी किस्त दी जाएगी। बीडीओ को निर्देश दिए गए हैं कि वे लाभार्थियों की निगरानी कराते रहें ताकि वे आवास के लिए मिले धन का सदुपयोग करें।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed