फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   संविदा पर तैनात स्वास्थ्य कर्मचारियों से अब नहीं हो सकेगी मनमानी

संविदा पर तैनात स्वास्थ्य कर्मचारियों से अब नहीं हो सकेगी मनमानी

Sun, 14 Apr 2019 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
संविदा पर तैनात स्वास्थ्य कर्मचारियों से अब नहीं हो सकेगी मनमानी
कन्नौज। अनियमितता की आड़ लेकर चिकित्सा अधिकारी संविदा कर्मचारियों का शोषण नहीं कर सकेंगे। शिकायत और लापरवाही के नाम पर आसानी से इनकी नौकरी नहीं छीनी जा सके गी। एनएचएम के निदेशक ने इसके लिए गाइड लाइन जारी की है। शिकायत मिलने पर डीएम और सीएमओ के नेतृत्व में गठित कमेटी जांच करेगी। आरोप साबित होने पर सेवा समाप्त की जाएगी।
विज्ञापन



प्रदेश में चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों की कमी है। स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित न हों, इसके लिए जिले में करीब 550 संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की तैनाती है। अक्सर यह कर्मचारी अधिकारियों पर शोषण और मनमानी का आरोप लगाते हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तर प्रदेश के निदेशक ने जिलाधिकारी रवींद्र कुमार और सीएमओ को एक पत्र जारी किया है। इसमें कहा है कि अगर संविदा पर तैनात स्वास्थ्य कर्मचारी के कार्य में अनियमितता की शिकायत मिलती है तो उसे लिखित स्पष्टीकरण जारी किया जाएगा। स्पष्टीकरण के बाद डीएम या सीएमओ के नेतृत्व में चार सदस्यीय अधिकारियों की टीम गठित की जाएगी। टीम में अलग-अलग विभागों के अधिकारी शामिल होंगे। मामले की जांच और पूछताछ के दौरान संविदा कर्मचारी पर आरोप सही साबित होने के बाद ही कार्रवाई निर्धारित की जाएगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कृष्ण स्वरूप ने बताया कि संविदा कर्मचारियों द्वारा अनियमितता की शिकायत पर जारी गाइड लाइन के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


इन बिंदुओं पर तय होगी कार्रवाई
15 दिन की वेतन कटौती।
एक वर्ष तक प्रमोशन न किए जाना।
ब्लाक स्तरीय कर्मचारी का अन्य ब्लाक में स्थानांतरण।
जिला स्तरीय कर्मचारी का गैर जनपद स्थानांतरण।
समिति द्वारा अन्य कोई नियमानुसार दंड।

संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों से नहीं हो सकेगी मनमानी
शिकायत मिलने पर डीएम के नेतृत्व में कमेटी तय करेगी कर्मचारियों पर कार्रवाई, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निदेशक ने डीएम, सीएमओ को जारी की गाइड लाइन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed