फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   महिला कर्मचारी के बगैर होता मिला अल्ट्रासाउंड

महिला कर्मचारी के बगैर होता मिला अल्ट्रासाउंड

Wed, 28 Nov 2018 12:28 AM IST
Updated Wed, 28 Nov 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
महिला कर्मचारी के बगैर होता मिला अल्ट्रासाउंड

विज्ञापन
कन्नौज। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य परिवार कल्याण की संयुक्त निदेशक लखनऊ डा. अल्पना शर्मा ने जिले में आयुष्मान भारत योजना के तहत मिलने वाली सुविधाओं को परखने के लिए जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान खामियां मिलने पर उन्हें सुधारने के निर्देश दिए। बगैर महिला कर्मचारी के महिलाओं का अल्ट्रासाउंड होता देखकर उन्होंने रेडियोलॉजिस्ट को फटकार लगाई। इसके अलावा उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारियों आयुष्मान मरीजों के इलाज के बारे में जानकारी ली।

आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों को बेहतर इलाज मिले। इसके लिए मंगलवार को चिकित्सा एवं परिवार कल्याण की संयुक्त निदेशक डा. अल्पना शर्मा ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इमरजेंसी यूनिट के सामने बने आयुष्मान केंद्र पर पहुंचीं। यहां पर मौजूद कर्मचारी से जेडी ने गोल्डन कार्ड के बारे में जानकारी ली। इसके साथ ही कितने मरीजों का रिकार्ड तैयार हुआ, इसका भी पता किया। इसके बाद उन्होंने ओपीडी, सर्जिकल वार्ड, एनआरसी वार्ड का निरीक्षण सर्जिकल वार्ड के शौचालय को गंदा देखकर उन्होंने साफ कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अल्ट्रासाउंड कक्ष में बगैर महिला कर्मचारी के रेडियोलॉजिस्ट द्वारा महिलाओं का अल्ट्रासाउंड करते देखकर उन्होंने रेडियोलॉजिस्ट को फटकार लगाई। कहा कि महिला कर्मचारी की मौजूदगी में ही महिलाओं के अल्ट्रासाउंड व एक्सरा किए जाए। इस दौरान अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. केसी राय, सीएमएस डा. आरपी शाक्य मौजूद रहे। इसके अलावा जेडी ने सीएमओ डा. कृष्ण स्वरूप से आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों व गोल्डन कार्ड बांटे जाने के बारे में पूछताछ की।
विज्ञापन


जिले के दौरे पर आई संयुक्त निदेशक डा. अल्पना शर्मा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तिर्वा और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भुन्ना का निरीक्षण किया। दोनों अस्पतालों में उन्होंने बेहतर साफ-सफाई रखने के साथ इलाज में लापरवाही न बरतने की निर्देश दिए। उन्होंने अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. केसी राय को सप्ताह में दो दिन ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित पीएचसी और सीएचसी का औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



महिला कर्मचारी के बगैर होता मिला अल्ट्रासाउंड
क्रासर
जेडी ने जिला अस्पताल में जांची आयुष्मान भारत की सुविधाएं
अमर उजाला ब्यूरो
फोटो 13- सीएमएस से जानकारी करती जेडी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed