{"_id":"663829bd2df5cb59d6d6ab271027bbc9","slug":"5-28-crore-outstanding-schools-of-power-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों पर बिजली का 5.28 करोड़ बकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों पर बिजली का 5.28 करोड़ बकाया
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Sun, 15 Nov 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी विभागों पर बिजली विभाग का बकाया चल रहे
विज्ञापन
करोड़ों रुपये वसूलने को एक्सईएन विद्युत सक्रिय हो गए है। जेई और एसडीओ की
बैठक कर बकाया न देने वालों के कनेक्शन तत्काल काटने और आरसी जारी करने के
निर्देश दिए हैं।
शनिवार को एक्सईएन विद्युत पी राम ने सरकारी विभागों पर चल रहे बकाए बिल की समीक्षा की। इस दौरान पाया कि परिषदीय स्कूलों पर विभाग का 5.28 करोड़ रुपये बकाया चल रहा है। इसके अलावा अन्य सरकारी विभागों पर 12 करोड़ रुपये बकाया है। एक्सईएन ने कहा कि विभाग पूरी तरह सरकारी विभागों के बिलों पर ध्यान दे।
पूरी टीम के साथ हर विभाग का भ्रमण किया जाए। यदि खराब मीटर हो तो उसे बदला जाए। इसके अलावा अस्पतालों पर भी चेकिंग की जाए, पर विभाग का कनेक्शन मरीजों की वजह से किसी भी दशा में न काटा जाए। शासन का फरमान है कि किसी भी बकाएदार को न बख्शा जाए। कनेक्शन काटकर आरसी जारी की जाए।
इसी तरह निजी उपभोक्ताओं की भी चेकिंग की जाए। यदि मीटर के साथ छेड़छाड़ पाएं तो मीटर सीज कर कनेक्शन काट दें और थाने में रिपोर्ट दर्ज कराएं। उन्होंने अभियान जल्द शुरू करने के निर्देश दिए। इसके अलावा ग्राम पंचायतों पर भी करोड़ों रुपये बकाया चल रहा है।
अधिकतर गांवों में हर खंभे पर स्ट्रीट लाइट लगा रोशन किया गया, पर पांच साल बीतने के बाद भी कोई भुगतान विभाग को नहीं किया गया है। अब विभाग ग्राम पंचायतों से भी बकाया बिल वसूलने की तैयारी में जुट गया है। इस मौके पर एसडीओ शिवराम कश्यप, एसडीओ वीरभद्र व जेई दीपचंद्र आदि मौजूद रहे।