{"_id":"57acc7214f1c1b7f3aee434a","slug":"45-transformer-blew-four-times-a-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"45 दिन में चार बार फुंका ट्रांसफार्मर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
45 दिन में चार बार फुंका ट्रांसफार्मर
अमर उजाला/कन्नौज
Updated Fri, 12 Aug 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
फुंका अतरौली का ट्रांसफार्मर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास खंड तालग्राम के अतरौली में बिजली आपूर्ति के लिए रखा 100 केवीेए का ट्रांसफार्मर 45 दिनों में चार बार फुंका। ट्रांसफार्मर खराबी के चलते स्थानीय लोगों में बिजली विभाग के खिलाफ हंगामा करते हुए घटिया किस्म के ट्रांसफार्मर रखे जाने की बात कही। चेतावनी दी है कि ट्रांसफार्मर शीघ्र न बदला गया तो वह उपकेंद्र का घेराव करेंगे।
गांव निवासी सुशील शाक्य, योगेंद्र, बृजेश कुमार, सुरेंद्र पाल, कमलेश, प्रदीप, बानेश्वर दयाल, शिवपाल, अवधेश समेत कई ग्रामीणों ने एकत्र होकर हंगामा करते हुए कहा कि गांव में बिजली आपूर्ति के लिए रखे ट्रांसफार्मर से छह निजी नलकूप के अलावा 65 घरेलू उपभोक्ताओं के कनेक्शन हैं। लेकिन महीनों से बिजली नहीं मिल रही है। बीते 25 जून को फुंके ट्रांसफार्मर को 07 जुलाई को बदल दिया था। इसके कुछ समय बाद ट्रांसफार्मर तुरंत फुंक गया।
इसके बाद 27 जून को बिजली विभाग ने नया ट्रांसफार्मर लगा दिया। यह ट्रांसफार्मर भी नहीं चल सका। जिसे बिजली विभाग ने तीन अगस्त को तीसरी बार बदला। यह ट्रांसफार्मर तीन घंटे भी नहीं चल सका और धड़ाम हो गया। ग्रामीणों का आक्रोश देख बिजली विभाग ने 6 अगस्त को चौथी बार ट्रांसफार्मर रखवा दिया, जिसमें सात अगस्त को ट्रासंफार्मर की पूरी टेस्टिंग होती रही, आठ अगस्त को जैसे ही आपूर्ति जोड़ी गई।
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर फुंक गया। जिससे डेढ़ माह से गांव के रामलाल, बालकराम, श्री निवास, महेंद्र पाल समेत छह लोगों केे नलकूप बंद है। जिससे क्षेत्र में धान की सिंचाई व रोपाई भी बंद हो गई है। इसके साथ ही घरेलू लोगों को बिजली व पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने शीघ्र समस्या का समाधान न होने पर सब स्टेशन का घेराव किए जाने की चेतावनी दी है। इधर, जेई रमेश कुमार मौर्य ने बताया कि ट्रांसफार्मर फुंकने की जानकारी मिली है। इस्टीमेट बनाकर भेजा गया है। शीघ्र बदलवाने का प्रयास करेंगे।