फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   39 found positive in ELISA test

एलाइजा जांच में 39 मिले पॉजिटिव

Tue, 28 Sep 2021 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
39 found positive in ELISA test
जिला अस्पताल में पर्चा बनवाते मरीज और तीमारदार। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। जिले में डेंगू और बुखार का कहर जारी है। एलाइजा जांच में 20, जिला अस्पताल में रैपिड टेस्ट में 19 डेंगू मरीज मिले। रैपिड टेस्ट की जांच में मिले मरीजों की एलाइजा जांच कराई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की टीमें गांवों में कैंप कर मरीजों को चिह्नित कर उपचार दे रही हैं।
विज्ञापन

सोमवार को सीएमओ डॉ. विनोद कुमार के निर्देश पर मित्रसेनपुर, आंटी, लुधपुरी, मौसमपुर अल्हड़, शेखाना, काजीपुरा टीला, आलमगीर, मकरंदनगर, सतौरा, गदनापुर, सढ़ियापुर, जलालपुर पनवारा, जसौली, गरदाबाद, बमरौली शेखपुर, मलिकापुर, बंधानगरिया, ठठिया, विधईपुर्वा में स्वास्थ्य विभाग ने कैंप लगा कर मरीजों की जांच के बाद उपचार दिया। शहर और गांवों में कैंप के साथ एंटी लार्वा का छिड़काव कराया जा रहा है। इसके बाद भी मच्छरों की तादाद कम नहीं हो रही है। सीएमओ का कहना है कि गांव के लोग जागरूक नहीं हो रहे हैं। लोग जमा पानी में मोबिल आयल डालकर लार्वा को नष्ट कर दें। घर में रखे बर्तन या अन्य सामान में पानी न रुकने दें। खासकर कूलर पर विशेष नजर रखें। बारिश के मौसम में गांवों में गंदगी हो रही है। इसी से मच्छर पनप रहे हैं। गांव या शहर में बुखार के ज्यादा मरीज मिलने पर डेंगू बुखार के नोडल अधिकारी डॉ. बृजेश शुक्ला निरीक्षण कर जानकारी ले रहे हैं। गांव में गंदगी मिलने पर जिला पंचायतराज अधिकारी को जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन

वहीं जिला अस्पताल में सोमवार को मरीजों की भीड़ रही। 400 से ज्यादा मरीज उपचार लेने पहुंचे। इससे दवा, पर्चा काउंटर और ब्लड की जांच के लिए मरीजों की लंबी कतारें रहीं। लोग पहले जांच कराने और डॉक्टर से उपचार लेने के लिए धक्का मुक्की करते रहे। अस्पताल के बेड फुल हो चुके हैं। मरीजों को इमरजेंसी में भर्ती किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed