{"_id":"5c6c4ef0bdec22737c291dbd","slug":"31550601968-kannauj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर और दुकान में चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर और दुकान में चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सौरिख(कन्नौज)। चोरों ने थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर स्थित मंदिर और कस्बा स्थित एक दुकान के ताले तोड़कर नगदी समेत अन्य कीमती सामान पार कर दिया। मामले की तहरीर दी गई है।
क्षेत्र के ग्राम रामपुर स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर में चोरों ने पुजारी के कमरे के ताले तोड़कर उसमें रखे बक्से से नगदी, एक साइकिल व केबल आदि सामान पार कर दिया। वहीं रामपुर गांव निवासी सीताराम उर्फ राजू पुत्र दशरथ की दुकान से चोरों ने पांच सौ रुपये नगदी समेत लगभग 10 किलो मिठाई चोरी कर ली। कस्बे के मोहल्ला अंबेडकरनगर निवासी बलवीर सिंह दिवाकर पुत्र रामस्वरूप ने बताया कि मंगलवार की सुबह वह दुकान खोलने पहुंचे, तो देखा कि दुकान के पीछे से टिन तोड़कर घुसे चोर दुकान की गोलक से लगभग 10 हजार रुपये, डालडा, तेल, बिस्कुट आदि सामान चोरी कर ले गए। इन्होंने थाने में तहरीर दी है।