{"_id":"6a9efdd5232de7b1810879d3","slug":"3045-applications-received-for-125-anganwadi-posts-verification-begins-kannauj-news-c-214-1-knj1006-155638-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: आंगनबाड़ी के 125 पदों के लिए 3045 आवेदन, सत्यापन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: आंगनबाड़ी के 125 पदों के लिए 3045 आवेदन, सत्यापन शुरू
विज्ञापन
कन्नौज। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के 125 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। इन पदों के लिए विभाग को कुल 3045 आवेदन प्राप्त हुए हैं। विभाग ने प्राप्त आवेदनों और संलग्न अभिलेखों के सत्यापन का कार्य शुरू कर दिया है।
भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए चरणबद्ध जांच की जा रही है। सौरिख और छिबरामऊ ब्लॉक के अभ्यर्थियों के आवेदनों की छंटनी पूरी हो चुकी है। अब तालग्राम ब्लॉक के अभ्यर्थियों के दस्तावेज की जांच शुरू की गई है। सत्यापन के दौरान हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की अंकतालिका, प्रमाण पत्र, आय, जाति और निवास प्रमाण पत्रों की जांच हो रही है।
प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शैक्षणिक योग्यता, आय, जाति और निवास प्रमाण पत्रों की बारीकी से जांच की जा रही है। इससे केवल पात्र अभ्यर्थियों का ही चयन सुनिश्चित होगा। अभिलेख सत्यापन का कार्य पूर्ण होते ही शासन के नियमानुसार पात्र अभ्यर्थियों की अंतिम वरीयता सूची जारी कर दी जाएगी। इसके बाद खाली पदों पर मानदेय कार्यकर्ताओं की तैनाती जल्द की जाएगी।