फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   23 thousand rupees stolen by cutting the shutter of the clinic

Kannauj News: क्लीनिक का शटर काटकर 23 हजार रुपये उड़ाए

Tue, 11 Mar 2025 12:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Mar 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
23 thousand rupees stolen by cutting the shutter of the clinic
छिबरामऊ। अस्पताल रोड स्थित एक मार्केट में संचालित बंगाली क्लीनिक का शटर काटकर चोरों ने 23 हजार रुपये की नकदी व दवाइयों पर हाथ साफ कर दिया। वारदात मार्केट में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की है।
विज्ञापन



बजरिया निवासी देवेंद्र राय उर्फ बंगाली अस्पताल रोड स्थित हंस मार्केट में क्लीनिक का संचालन करते हैं। रविवार शाम क्लीनिक में ताला डालकर वह कर्मचारियों के साथ घर चले गए। रात करीब 2:05 बजे चोर छत के रास्ते मार्केट में नीचे उतरे। मार्केट में लगे सीसीटीवी कैमरे को डंडे से विपरीत दिशा में घुमा दिया। क्लीनिक का शटर काटकर अंदर घुस गए। वारदात को अंजाम देने के बाद भाग निकले। सुबह पहुंचे देवेंद्र राय व कर्मचारियों ने शटर टूटा देख क्लीनिक में चोरी होने की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

देवेंद्र ने बताया कि 24 दिसंबर की रात चोरों ने दुकान का शटर उचकाकर 1.40 लाख की नकदी चुराई थी। तब पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। बताया चोरों ने उनकी दुकान को छठवीं बार निशाना बनाया है। पूर्व में दो बार पुलिस चोरों को गिरफ्तार कर सामान बरामद कर चुकी है। इसी मार्केट में परचून की दुकान में भी चोर दो बार वारदात को अंजाम दे चुके हैं। कोतवाल अजय अवस्थी ने बताया कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed