{"_id":"5c6d9958bdec22499d272cac","slug":"201550686552-kannauj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाटर लाइन पर लगाया पोल, नहीं मिल रहा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाटर लाइन पर लगाया पोल, नहीं मिल रहा पानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज/तिर्वा। तहसील समाधान दिवस में बुधवार को पेयजल संकट से लेकर शौचालय और राजस्व से जुड़ी शिकायतों की भरमार रही। जनखत के ग्रामीणों ने शिकायत की, ठेकेदार ने वाटर लाइन पर बिजली पोल लगा दिया। इससे लाइन टूट गई। उन लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा है। डीएम रवींद्र कुमार की अध्यक्षता में समाधान दिवस में आईं 109 शिकायतों में सात का मौके पर निस्तारण हो सका।
जलालपुर गांव निवासी अन्नपूर्णा पत्नी सुघर सिंह पुत्र उमेश का राशन कार्ड में नाम दर्ज कराने के लिए शिकायत करने पहुंचीं। पूर्ति निरीक्षक ने इन्हें जमीन पर बैठाकर समस्या सुनी। जनखत निवासी राजेंद्र कुमार ने बताया कि बारापुर में पेयजल की पाइप लाइन पड़ी हुई है। इसी लाइन पर विद्युत पोल लगा दिए गए। इससे पानी की सप्लाई बंद हो गई। कई बार शिकायत करने के बाद भी निस्तारण नहीं हुआ। किनौरा गांव की शिवदेवी पत्नी हरीराम ने बताया कि कई बार परिवार रजिस्टर की नकल बनाने के लिए प्रार्थनापत्र दिया। ग्राम पंचायत अधिकारी ने समस्या का निस्तारण नहीं किया। तिजलापुर गांव के होरीलाल, सिपाहीलाल, विजय बहादुर, विवेक ने शिकायत की, उन्हें स्वच्छ भारत अभियान के शौचालयों का आवंटन नहीं किया गया। भुन्ना गांव के रामाऔतार ने गांव में गोशाला निर्माण कराने की मांग की।
शाहनगर निवासी शौकत अली ने शौचालय निर्माण, हिम्मतपुर गांव निवासी रामनरेश ने सरकारी नाली तोड़ने की शिकायत की। डीएम ने शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि तहसील दिवस की शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही बरती गई तो संबंधित कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सदर तहसील में सदर एसडीएम शैलेष कुमार की अध्यक्षता में हुए समधान दिवस में 50 शिकायतों में से तीन का निस्तारण हो सका।
विज्ञापन
इस मौके पर एसडीएम रामदास, एसपी अमरेंद्र सिंह, तहसीलदार अनिल कुमार सरोज, नायब तहसीलदार रामकरन, सीएमओ कृष्णस्वरूप, तिर्वा, ठठिया व इंदरगढ़, सौरिख थानाध्यक्ष समेत सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
वाटर लाइन पर लगाया पोल, नहीं मिल रहा पानी
डीएम की अध्यक्षता में हुआ तहसील समाधान दिवस, 109 शिकायतों में सात का हुआ मौके पर निस्तारण