फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   कमजोर नहीं, ‘अपराजिता’ हैं बेटियां

कमजोर नहीं, ‘अपराजिता’ हैं बेटियां

Sat, 01 Dec 2018 12:51 AM IST
Updated Sat, 01 Dec 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
कमजोर नहीं, ‘अपराजिता’ हैं बेटियां

विज्ञापन
कन्नौज। महिला सशक्तीकरण को लेकर अमर उजाला फाउंडेशन के बैनर तले चलाए जा रहे अपराजिता-100 मिलियन स्माइल अभियान के तहत माया देवी इंटर कालेज में शुक्रवार को अपनी सुरक्षा-अपने हाथ विषय पर संगोष्ठी का आयोजन हुआ। इसमें मुख्य अतिथि महिला थाना प्रभारी पूनम अवस्थी ने कहा, बेटियां कमजोर नहीं हैं, बल्कि अपराजिता हैं। अपने अधिकार पाने के लिए नारी को हर परिस्थितियों का सामना कर आगे बढ़ना है। आप आगे बढ़ें, पुलिस आपके साथ है।

अमर उजाला के इस अभियान की प्रशंसा करते हुए पूनम अवस्थी ने कहा कि बेटी अमूल्य धरोहर हैं। इन्हें बचाने के लिए सभी को प्रयास करने होंगे। बेटियां घरों की रौनक हैं, जिसके बिना कोई भी घर खुशहाल नहीं रह सकता। हर क्षेत्र में बेटियों ने अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया है। उन्हें केवल उनकी शक्ति का एहसास करने की जरूरत है और ये काम अमर उजाला कर रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि किसी भी अपराध को सहन करने से अपराधी हावी हो जाते हैं। उनका डटकर मुकाबला करें। यदि अकेले सक्षम न हों तो समूह बनाकर सबक सिखाया जा सकता है। किसी छात्रा को कभी कोई दिक्कत हो तो महिला थाने आकर मुझसे मिल सकती है। 24 घंटे उनके सीयूजी नंबर पर फोन कर समस्या भी बता सकती हैं। छात्राओं ने महिला थानाध्यक्ष से पुलिस संबंधी सवाल पूछे, उन्होंने सभी छात्राओं को उनके सवालों के जवाब दिए। कार्यक्रम में विद्यालय प्रधानाचार्य योगेंद्र पाल समेत अन्य स्टाफ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में 150 से अधिक छात्राओं ने भागीदारी की। उन्होंने अमर उजाला महाअभियान के तहत शपथपत्र भरकर अपनी सुरक्षा स्वयं करने की शपथ ली। इस दौरान छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला। छात्राओं ने अमर उजाला के कार्यक्रम की खूब तारीफ की। साथ ही सुरक्षा को लेकर अपने विचार साझा करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम में जो उन्हें सीख मिली है, उससे पड़ोसी और सहपाठियों को अवगत करवाएंगी। कार्यक्रम को लेकर वह काफी उत्साहित दिखी। छात्राओं के मुंह से बार-बार निकल रहा था कि वाह अमर उजाला, बहुत खूब। कार्यक्रम के बाद एक छात्रा ने महिला थानाध्यक्ष पूनम अवस्थी को बताया कि घर जाने के रास्ते में एक शराब का ठेका है। वहां खड़े शराबी कमेंट करते हैं। कार्यक्रम के बाद थानाध्यक्ष उस छात्रा के साथ ले र्गईं। थानाध्यक्ष ने बताया कि ठेके पर बैठे अराजकतत्वों का खदेड़ दिया गया। ग्रामीण भी ठेके का विरोध कर रहे थे। ठेका संचालक को चेतावनी दी गई है, यदि छात्रा या ग्रामीणों की ओर से शिकायत मिली तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

कमजोर नहीं, ‘अपराजिता’ हैं बेटियां
अमर उजाला फाउंडेशन के अपराजिता-100 मिलियन स्माइल अभियान में बोलीं महिला थाना प्रभारी पूनम अवस्थी
क्रासर
शहर के मायादेवी इंटर कालेज महिला थानाप्रभारी ने छात्राओं से जानी उनके मन की बात
अमर उजाला ब्यूरो
फोटो 30केएनजेपी 01- छात्राओं से बात करती महिला थानाप्रभारी पूनम अवस्थी।
फोटो 30केएनजेपी 02- अपराजिता का फार्म भरतीं महिला थानाप्रभारी पूनम अवस्थी।
फोटो 30केएनजेपी 03- भरे फार्मों को दिखातीं छात्राएं साथ में महिला थानाप्रभारी पूनम अवस्थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed