{"_id":"597a2c424f1c1b7c5a8b488b","slug":"181501178946-kannauj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिर्वा रोड पर सांड से टकराई बाइक, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिर्वा रोड पर सांड से टकराई बाइक, एक की मौत
Updated Thu, 27 Jul 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नजरापुर (कन्नौज)। तिर्वा रोड पर आवारा सांड़ों का आतंक है। एक माह में सांड़ की टक्कर से दो बाइक सवारों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग घायल हो चुके हैं।
नजरापुर निवासी रुचन (27) पुत्र विनोद वर्मा अपने पड़ोसी दोस्त पंकज कुमार पुत्र राजेंद्र शर्मा के साथ बुधवार रात तिर्वा कोतवाली क्षेत्र से घर जा रहे थे। तभी तिर्वा रोड पर नसरापुर गांव के सामने आवारा सांड़ से उनकी बाइक टकरा गई।
हादसे में दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां रुचन की हालत नाजुक देख उसे कानपुर रेफर कर दिया गया। यहां इलाज के दौरान रुचन ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
वहीं पंकज कुमार की भी जिला अस्पताल में हालत गंभीर बनी है। रुचन हेलमेट नहीं लगाए था। इससे उसके सिर में गहरी चोट लगी थी। जिससे मौत हो गई। इससे पहले भी इसी स्थान पर सांड़ से टकरा कर तिर्वा निवासी एक बाइक सवार युवक की मौत हो चुकी है।
- नसरापुर गांव के सामने बुधवार रात हुआ हादसा
- युवक हेलमेट लगाए होता तो बच सकती थी जान