फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   18-hour power in two days

दो दिन में केवल 18 घंटे बिजली

Fri, 20 May 2016 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज Updated Fri, 20 May 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
18-hour power in two days
जंगल की आग से पिघली तार
जिले को वीवीआईपी का दर्जा मिला है। इसके बावजूद पिछले 48 घंटों में मात्र 18 घंटे ही बिजली मिली है। 30 घंटे बिजली फाल्ट के चलते नहीं मिली है। वहीं जेई व लाइनमैन को फोन करने के बावजूद वह रिसीव नहीं कर रहे है। शासन से भले ही कन्नौज को चौबीस घंटे विद्युत आपूर्ति दी जा रही है, लेकिन विद्युत विभाग के अफसरों की लापरवाही का खामियाजा जिला मुख्यालय से जुड़े तिर्वा क्रासिंग सहित लगभग एक दर्जन गांव के ग्रामीण उठा रहे हैं।
विज्ञापन


दो दिन में 18 घंटे बिजली मिली है। दोपहर के समय लाइट पूरी तरह से गायब है। इस उमस भरी गरमी में लोगों का बुरा हाल है। तिर्वा क्रासिंग क्षेत्र में लाइट मानपुर फीडर से मिलती है। इस फीडर पर पिछले एक सप्ताह से लाइट का बुरा हाल है, लेकिन पिछले 48 घंटे से हालात और भी बदतर हो गए है।
विज्ञापन


30 घंटे बिजली गुल रही है। मात्र 18 घंटे ही बिजली मिली है। ऐसे में शिकायत करने के लिए जब विद्युत विभाग के जेई व लाइनमैन को लोगों ने फोन लगाया तो वह रिसीव ही नहीं कर रहे है। इस संबंध में अधिशासी अभियंता पी.राम का कहना है कि पावर हाउस में कुछ कमी आ गई है, उसको दुरुस्त कराया जा रहा है। उधर सुबह की गायब हुई लाइट शाम साढ़े सात बजे तक नहीं आ सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed