फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   हसेरन ब्लाक प्रमुख के पावर सीज

हसेरन ब्लाक प्रमुख के पावर सीज

Fri, 22 Feb 2019 12:59 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Feb 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
हसेरन ब्लाक प्रमुख के पावर सीज
कन्नौज। हसेरन ब्लाक प्रमुख उमाशंकर बेरिया के वित्तीय अनियमितताओं के आरोप में पावर सीज कर दिए गए हैं। डीपीआरओ जितेंद्र कुमार मिश्रा ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों की सूची पंचायती राज अनुभाग-2 को भेज दी है। यह कार्रवाई प्रदेश के राज्यपाल की स्वीकृति के बाद हुई है।
विज्ञापन



ब्लाक प्रमुख हसेरन उमाशंकर बेरिया के द्वारा बरती जा रही वित्तीय एवं प्रशासनिक अनियमितता की जांच कराए जाने के जिलाधिकारी रवींद्र कुमार को शासन ने निर्देश दिए थे। जिलाधिकारी ने मामले की जांच अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को सौंपी थी। डीपीआरओ ने 22 दिसंबर को ब्लाक प्रमुख को शासन से स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का पत्र भेजा था। इसके बावजूद ब्लाक प्रमुख ने शासन को कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया। अपर जिलाधिकारी ने जिलाधिकारी को उपलब्ध कराई जांच आख्या में बताया कि ब्लाक प्रमुख के चार निर्माण कार्य मानक विहीन पाए गए हैं। इसमें एक कार्य में लागत मूल्य से अधिक का भुगतान किया गया है। यह सभी कार्य मे.मां प्रेमी देवी कंक्रीट उद्योग उद्यमपुर से कराए गए हैं। फर्म की सह प्रोपराइटर प्रेमा देवी पत्नी नंदराम क्षेत्र पंचायत हसेरन के वार्ड संख्या 18 की सदस्य होने के साथ-साथ क्षेत्र पंचायत हसेरन की निर्माण समिति की सदस्य व ब्लाक प्रमुख की मां हैं। अपर जिलाधिकारी की उपलब्ध जांच आख्या पर ब्लाक प्रमुख हसेरन से स्पष्टीकरण मांगा गया। ब्लाक प्रमुख ने अपना स्पष्टीकरण न देते हुए शासन से समस्त अभिलेखों की छाया प्रतियां उपलब्ध कराए जाने का अनुरोध किया था। इससे यह प्रतीत हुआ कि वह मामले को उलझाना चाहते हैं। जांच के बाद पाया गया कि ब्लाक प्रमुख अपने पद का दुरुपयोग करते हुए दायित्वों के निर्वहन में असफल रहे हैं। अपने अधिकारों का दुरुपयोग करते हुए अपनी मां की फर्म को अनुचित लाभ पहुंचाया। प्रमुख क्षेत्र पंचायत हसेरन को मामले में दोषी ठहराया गया।
विज्ञापन


राज्यपाल ने हसेरन ब्लाक प्रमुख के पद व वित्तीय एवं प्रशासनिक शक्तियों के प्रयोग पर रोक लगा दी। प्रकरण की जांच के लिए जिलाधिकारी कन्नौज को नामित किया है। उधर डीपीआरओ जितेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि राज्यपाल की स्वीकृति के बाद उनके पावर सीज कर दिए गए हैं। पंचायतीराज अनुभाग-2 को क्षेत्र पंचायत सदस्यों की सूची भी भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हसेरन ब्लाक प्रमुख के पावर सीज
प्रदेश के राज्यपाल की स्वीकृति के बाद हुई कार्रवाई, वित्तीय अनियमितताओं का लगा था आरोप, डीपीआरओ ने पंचायती राज अनुभाग-2 को
क्षेत्र पंचायतों सदस्यों की भेजी सूची
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed