फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   157500 rupees cheated from female doctor

महिला चिकित्सक से 157500 रुपये ठगे

Sat, 31 Jul 2021 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
157500 rupees cheated from female doctor
कन्नौज। साइबर जालसाजों ने लकी ड्रा में प्रथम विजेता होने का झांसा देकर महिला चिकित्सक से 157500 रुपये ठग लिए। पीड़िता ने सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

जलालाबाद सीएचसी में तैनात चिकित्साधिकारी डॉ. रेनू ने गुरुवार को सदर कोतवाली में तहरीर दी। इसमें बताया कि 28 जुलाई की सुबह मोबाइल पर मैसेज आया। इसमें लकी ड्रा में प्रथम विजेता होने की जानकारी दी गई। इसकी अनदेखी कर दी। इसके बाद मोबाइल पर कॉल आई। रजिस्ट्रेशन के नाम पर 4200 रुपये मांगे गए। इन्हें खाते में भेज दिया। इसके बाद करोड़ों की राशि क्लियर करने के नाम पर 18900 रुपये, 37800-37800 रुपये और 58800 रुपये खाते से ट्रांसफर करा लिए। गुरुवार को एक बार फिर 37800 रुपये की मांग की। तब ठगी का शक हुआ।
विज्ञापन

रेनू ने बताया कि जालसाजों ने 157500 रुपये ठग लिए। उन्होंने पुलिस अधीक्षक डॉ.प्रशांत वर्मा को तहरीर दी। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed