फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   15 august passed, oxygen plant did not start

15 अगस्त बीता, शुरू नहीं हुआ ऑक्सीजन प्लांट

Tue, 17 Aug 2021 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
15 august passed, oxygen plant did not start
सौ शय्या अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट के लिए तैयार आधार। - फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ (कन्नौज)। कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के मद्देनजर नगर के सौ शय्या युक्त संयुक्त चिकित्सालय में 15 अगस्त तक ऑक्सीजन प्लांट को शुरू करने का लक्ष्य पूरा नहीं हो पाया। एनएचएआई ने आधार तैयार कर दिया है। मशीन न आने से प्लांट शुरू नहीं हो सका।
विज्ञापन

ऑक्सीजन प्लांट के आधार की जिम्मेदारी एनएचएआई (भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) को सौंपी गई थी। प्लांट लगाने की जिम्मेदारी डीआरडीओ की थी। ऑक्सीजन प्लांट के बेस निर्माण के समय डीएम राकेश कुमार मिश्र व सीएमओ डॉ. विनोद कुमार ने प्रगति का निरीक्षण कर दिशा-निर्देश दिए थे। मशीनों के न आने से शुरुआत नहीं हो पाई।
विज्ञापन

एक हजार लीटर प्रति मिनट होगी ऑक्सीजन प्लांट की क्षमता
सीएमओ डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि सौ शय्या अस्पताल के ऑक्सीजन प्लांट को राजकीय मेडिकल कॉलेज ट्रांसफर किया जा रहा था। फाउंडेशन, सिविल वर्क, जेनरेटर आने की सूचना के बाद भारत सरकार से ऑक्सीजन प्लांट लगाने की स्वीकृति मिल पाई है। अब मशीन मंगाने के लिए डीआरडीओ को सूचना भेजी जाएगी। आठ-दस दिन में मशीन आ जाएगी। उन्होंने बताया कि ऑक्सीजन प्लांट की क्षमता पांच सौ लीटर प्रति मिनट से एक हजार लीटर प्रति मिनट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed