फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   142 complaints were disposed of six

142 शिकायतों में छह का हुआ निस्तारण

Tue, 01 Mar 2016 11:49 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Tue, 01 Mar 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
142 complaints were disposed of six

डीएम की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में कई

विज्ञापन
विभागों से संबंधित 142 शिकायती प्रार्थनापत्र आए, जिनमें सुनवाई करते हुए डीएम ने राजस्व विभाग से जुड़े छह मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया।

तहसील दिवस में सबसे ज्यादा राजस्व विभाग के 44 शिकायती प्रार्थनापत्र दर्ज किए गए। जिनकी सुनवाई करते हुए छह का निस्तारण कर दिया गया। पुलिस विभाग से संबंधित 26, विकास विभाग के 35, जलनिगम के आठ, समाज कल्याण, विद्युत विभाग के छह-छह, शिक्षा विभाग व पूर्ति विभाग से संबंधित पांच-पांच, नलकूप से जुड़ी तीन शिकायतें दर्ज की गई।

इसके अलावा पालिका, विकलांग, स्वास्थ्य और चकबंदी विभाग से संबंधित एक-एक शिकायती प्रार्थनापत्र दर्ज हुआ। डीएम अनुज कुमार झा ने फरियादियों की शिकायत सुनते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को शिकायतों का समय रहते सही निस्तारण करने के कड़े निर्देश दिए।

ग्राम कुडनी पुर्वा के शैलेंद्र मिश्रा ने तहसील दिवस में लेखपाल और राजस्व निरीक्षक के खिलाफ शिकायत करते हुए कहा कि उक्त दोनों की सह पर गांव का एक व्यक्ति ने उसकी जमीन पर सीमेंटेड पिलर खड़े कर अवैध रूप से कब्जा कर लिया है। उसने कब्जा हटवाने की मांग की है।

तहसील दिवस में एएसपी सुभाषचंद्र, सीएमओ डॉ. पीएन बाजपेई, एसडीएम महेश प्रसाद दीक्षित, सीओ वीपी सिंह सोलंकी, तहसीलदार शिवनारायन पांडेय, बीडीओ अनिल कुमार सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed