{"_id":"5cb0d626bdec2214173a3c04","slug":"141555093030-kannauj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली की चिंगारी से तीन किसानों की फसल जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली की चिंगारी से तीन किसानों की फसल जली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजरापुर(कन्नौज)। क्षेत्र के खुरदैया में हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी से तीन किसानों की 10 बीघा गेहूं की फसल जल गई। ग्रामीणों ने बाल्टी से पानी भरकर आग पर डालना शुरू किया। कोई नतीजा नहीं निकला। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैली। दमकल कर्मियों को सूचना दी गई। जब तक गाड़ी मौके पर पहुंचती, 10 बीघा गेहूं की फसल जल कर नष्ट हो चुकी थी।
खुरदैया गांव निवासी विश्वनाथ व नरेश पुत्रगण वनवारी लाल का साढ़े सात बीघा खेत खुरदैया गांव के निकट है। शुक्रवार दोपहर कन्हैया कोल्ड स्टोरेज की बाउंड्री के अंदर रखे ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी फसल पर गिर गई। गेहूं की सूखी फसल ने तेजी से आग पकड़ ली। आग से गांव के ही संतोष पुत्र ओमप्रकश की भी तीन बीघा फसल जलकर नष्ट हो गई। किसानों ने आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।
बिजली की चिंगारी से तीन किसानों की फसल जली
दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया