{"_id":"68697065be6eb81c830519c9","slug":"14-thousand-farmers-receiving-kisan-samman-nidhi-will-be-verified-kannauj-news-c-214-1-knj1006-133523-2025-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: किसान सम्मान निधि लेने वाले 14 हजार का होगा सत्यापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: किसान सम्मान निधि लेने वाले 14 हजार का होगा सत्यापन
विज्ञापन
कन्नौज। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि पाने वाले जिले के 14 हजार से अधिक किसान संदेह के घेरे में हैं। इसलिए शासन से इनका डाटा भेजा गया है। ब्लाॅक स्तरीय कर्मचारी डाटा का सत्यापन करेंगे। सत्यापन करने के बाद रिपोर्ट भेजी जाएगी।
केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना लागू की थी। योजना के तहत किसानों को साल में छह हजार रुपये तीन किस्तों में दिए जाते हैं। यह राशि सीधे किसानों के बैंक खाते में जाती है। हाल में योजना के तहत 19वीं किस्त जारी की गई थी। जिले में 2,93,000 किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में पंजीकृत हैं। इसी जून माह शासन से 14,767 किसानों का संदिग्ध डाटा भेजा गया है। इसमें कई प्रकार की कमियां पाई गईं हैं। उप कृषि निदेशक संतोष कुमार ने बताया कि किसानों का सत्यापन कराया जा रहा है।