{"_id":"5cb0d556bdec2213e76c3b42","slug":"131555092822-kannauj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से 20 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से 20 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खड़िनी। क्षेत्र के रूपपुर गांव में खेतों के ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन के तारों से निकली चिंगारी से लगभग 20 बीघा गेहूं की फसल राख हो गई।
रूपपुर गांव निवासी शान सिंह, जय सिंह, मान सिंह, रामसिंह, सुरेंद्र सिंह, गिरंद सिंह, सुखलाल, धारा सिंह, दयाराम, रामबेटी व रामकिशोर के खेतों में गेहूं की फसल खड़ी थी। शुक्रवार को खेत के ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन के तार की चिंगारी से गेहूं की फसल में आग लग गई। जब तक लोग पानी की व्यवस्था कर आग बुझाने का प्रयास करते, लगभग 20 बीघा गेहूं की फसल राख हो गई। ग्राम प्रधान सर्वेश कुमार की सूचना पर दारोगा महेशचंद्र मिश्रा मौके पर पहुंचे। उन्होंने आग से हुई क्षति की सूचना उच्चाधिकारियों को दी। सौरिख थाने के वरिष्ठ उपनिरीक्षक ब्रजभान सिंह ने बताया कि ग्रामीणों ने नलकूप और इंजन चलाकर किसी तरह पानी की व्यवस्था कर आग बुझाई। फायरब्रिगेड को भी सूचना दे दी गई थी। फायरब्रिगेड के आने से पहले ही आग बुझा ली गई थी।
आग से 20 बीघा गेहूं की फसल राख
एचटी लाइन की चिनगारी से लगी आग