{"_id":"5c114d8ebdec224176132052","slug":"121544637838-kannauj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समस्याओं को लेकर पालिका पहुंची छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समस्याओं को लेकर पालिका पहुंची छात्राएं
Updated Wed, 12 Dec 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। नगर की साफ सफाई और सोलर स्ट्रीट लाइटें लगवाने की मांग को लेकर एमएमयू एजूकेशन सेंटर की करीब 12 छात्राओं सभासदों के साथ पालिकाध्यक्ष से मिलीं। उनसे गलियों की नियमित सफाई कराने, हर गली में डस्टबिन रखवाने और फागिंग कराने की मांग की।
बूंदाबांदी के बीच छात्राएं बुधवार को नगरपालिका कार्यालय पहुंचीं और अध्यक्ष राजीव दुबे को ज्ञापन सौंपा। इसमें छात्राओं ने बताया कि नगर में साफ सफाई न होने से बीमारियां फैल रही हैं। छात्राओं ने बीमारियों की चपेट में आए स्कूल के 65 बच्चों की सूची भी अध्यक्ष को सौंपी। छात्राओं ने बताया कि उनके घरों के आसपास नियमित सफाई नहीं कराई जाती है। स्कूल के पास खाली प्लाट में कचरा डंप है। इससे मच्छर पनप रहे हैं।
छात्राओं ने कहा कि गलियों और नालियों की नियमित सफाई कराने के साथ डस्टबिन रखवाए जाएं। मच्छरों से निजात के लिए फागिंग और गलियों में सोलर लाइट लगवाई जाएं। पालिकाध्यक्ष ने छात्राओं को समस्याओं के जल्द निस्तारण का भरोसा दिलाया। सफाई लिपिक अमरदीप को सफाई व्यवस्था का निरीक्षण कर नियमित सफाई कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
अध्यक्ष से मिलने वालों में छात्रा आबिदा बानो, जया खान, गौसिया खान, बोरिशा खान, आलिया बानो, संबुल फातिमा, फिरदोस मंसूरी, रोशनी सिद्दीकी, साजिया सिद्दीकी, मुस्कान बानो, उमरा सिद्दीकी, दरक्शा बानो के अलावा सभासद अक्कू भदौरिया, टिंकी यादव, मो.वारिस, सभासद प्रतिनिधि मोहित दुबे, बिल्लू भारती, राकेश तिवारी आदि शामिल रहे।
पालिकाध्यक्ष से मिलीं छात्राएं, कहा सफाई व फागिंग कराएं
एमएमयू एजूकेशन सेंटर की छात्राओं ने सौंपा ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फोटो 12सीएचबीपी56 पालिकाध्यक्ष को नगर की समस्याएं बतातीं छात्राएं।